फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Again rushed medical, girls denied the charge

दोबारा कराया मेडिकल, लड़कियों ने आरोप नकारे

Sat, 05 Nov 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूराो चित्रकूट Updated Sat, 05 Nov 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Again rushed medical, girls denied the charge
प्रतीकात्‍ममक - फोटो : अमर उजाला
देह व्यापार में शामिल होने के आरोप में पकड़ी गई लड़कियों का पुलिस ने शनिवार को फिर जिला अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया। इसके बाद शाम को अदालत में पेश किया गया। वहीं पकड़ी गई लड़कियों ने सभी आरोपों केा गलत बताया है। कहा कि वह सब अपने ही घर में थी। वह देह व्यापार में शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन



  मुख्यालय के एक गली से पुलिस ने स्वयं सेवी संस्था फ्रीडम फर्म की शिकायत पर शुक्रवार की दोपहर को छापेमारी की थी। जहां से सात लड़कियों को पकड़ा था। जिस पर आरोप लगाया कि ज्यादातर नाबालिग हैं और इनसे जबरन देह व्यापार का काम कराया जाता है।
विज्ञापन


इनके साथ दो युवकों सहित कुल नौ के खिलाफ राजापुर सीओ बृजराज ने कोतवाली में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धारा तीन से लेकर सात तक, 4/8 पास्को एक्ट, 363,366 ए, 370 व 372 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी ने कोतवाली में इस घटना की जानकारी ली। कोतवाल सत्यपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को भी पकडे़ गए आरोपियों को जिला अस्पताल में मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया। इसके बाद अदालत में पेश किया गया है।



इस दौरान पकड़ी गई लड़कियों और उनके परिजनों ने पुलिस के आरोपों को झूठा बताकर कहा कि सबको फर्जी तरीके से फंसाया जा रहा है। वह कोई धंधा नहीं करती हैं बल्कि घटना के दिन अपने ही घर में थी। साथ में आसपास की लड़कियां थी। पुलिस ने छापामार कर उन्हें फर्जी मामले में ले आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed