{"_id":"5b994f20867a557ec97f1930","slug":"71536773920-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक फंसा तो शराब में आग लगा भागे चालक परिचालक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक फंसा तो शराब में आग लगा भागे चालक परिचालक
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक फंसा तो शराब में आग लगा भागे चालक परिचालक
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। हाईवे किनारे चोरी से लाई जा रही मप्र व हरियाणा प्रांत की हजारों लीटर शराब से लदा मिनी ट्रक खराब रास्ते के दलदल में फंस गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जब ट्रक में शराब देखी तो पुलिस को सूचना दी। इसकी भनक लगते ही ट्रक चालक सारा माल उतारकर शराब की पेटियों में आग लगा दी। इसके बाद वह ट्रक लेकर भाग निकले। मौके पर पुलिस पहुंची तो आधी शराब की पेटियां जलकर राख हो गई थी जबकि पुलिस ने 70 हजार कीमत की एक हजार दस क्वार्टर शराब बरामद भी की है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम सात बजे रैपुरा थानाक्षेत्र के खोर गांव के पास से गुजर रहा मिनी ट्रक खराब व गीली मिट्टी वाले रास्ते में फंस गया। काफी देर तक वाहन नहीं निकल पाया तो ग्रामीण आ गए। कुछ लोगों को मिनी ट्रक में शराब लदे होने की जानकारी हो गई। इसके बाद पुलिस सूचना दी गई। उधर भनक लगते ही ट्रक चालक परिचालक ने सारा माल वहीं गिराकर आग लगा दी। रैपुरा थानाध्यक्ष सुभाष चौरसिया हमराहियों के साथ पहुंचे तो आधी शराब की पेटियां जल चुकी थी। पुलिस ने 1010 र्क्वाटर शराब बरामद कर ली है। अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।