फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   डंपर की टक्कर से युवक की मौत

डंपर की टक्कर से युवक की मौत

Wed, 20 Jun 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
डंपर की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
डंपर की टक्कर से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
राजापुर(चित्रकूट)। थाने से डेढ़ सौ मीटर दूर गिट्टी लदे डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक कौशांबी जिले का निवासी था।
कौशांबी के गढ़वा निवासी ज्ञानचंद्र केवट(18) पुत्र गोरेलाल सोमवार को बाइक से अपनी बहन के घर टिकरा राजापुर आया था। मंगलवार की सुबह वापसी में जैसे ही वह राजापुर के पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो सामने से गिट्टी लदा डंपर आया और बाइक में टक्कर मार दी। डंपर लेकर चालक भाग निकला। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। गंभीर रूप से घायल ज्ञानचंद्र को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के जेब से मिले कागज के आधार पर शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी गई है। शव का पंचनामा कराया गया है। मृतक तीन भाई तीन बहन में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed