{"_id":"5c65a988bdec224c164ecfa0","slug":"201550166408-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 घंटे: साढ़े पांच सौ पुलिसकर्मी लगे, नतीजा सिफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
55 घंटे: साढ़े पांच सौ पुलिसकर्मी लगे, नतीजा सिफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपहृतों का सुराग देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के रामघाट निवासी तेल उद्यमी के अपहृत जुड़वा पुत्रों का पुलिस कुछ भी सुराग नहीं लगा सकी है। घटना के 55 घंटे बीत चुके हैं पुलिस अधिकारियों के सभी आश्वासन समाप्त हो गए हैं। क्षेत्र पुलिस छावनी बना है। एसटीएफ गुप्तचर एजेंसी से लेकर यूपी-एमपी के साढ़े पांच सौ पुलिस कर्मियों की चहलकदमी फिलहाल निरर्थक साबित हो रही है। अपहृतों के परिजनों का बुरा हाल है सिर्फ उनके घर में सांत्वना देने का दौर चल रहा है। सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड के निदेशक डा.बीके जैन गुरुवार को पीड़ित परिजनों से मिलने उनके घर गए और अपहृतों का सुराग देने वालों को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की। संबधित स्कूल में रविवार तक अवकाश घोषित कर दिया गया है और 15 फरवरी से होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।
अपहरण मामले का खुलासा कराने के लिए एडीजी गाजीराम मीणा, आईजी रींवा उमेश जोगा, आईजी चंचलशेखर, डीआईजी अविनाश शर्मा, एसपी संतोष गौर व अपरएसपी गौतम सोलंकी के अलावा चित्रकूट एसपी मनोज झा ने अपर एसपी बलवंत चौधरी के साथ जिले की सीमा क्षेत्र के जंगलों में अपहरणकर्ताओं की तलाश की लेकिन अभी कामयाबी नहीं मिली है। मप्र पुलिस ने अपहृतों का सुराग देने वालों को 50 हजार का इनाम देने की घोषणा की है। गुरुवार को लखनऊ व जबलपुर से पहुंची एसटीएफ व गुप्तचर एजेंसी ने भी मोर्चा संभाला लेकिन सफलता दूर नजर आती है। बारिश व सर्द हवाओं के कारण भी पुलिस को कांबिंग व संदिग्ध स्थानों तक पहुंचने में परेशानी हुई।
आईजी चंचलशेखर ने बताया कि पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को पकड़कर पूछताछ कर रही है। जिसमें कई महत्वपूर्ण तथ्य निकलकर सामने आ रहे हैं। अभी तो लगता है कि डकैतों के नाम पर किसी व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा वाले या पुरानी रंजिश रखने वालों ने शातिराना अंदाज में पेशेवर लोगों से मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस सभी तथ्यों को लेकर चल रही है। जिस स्कूल सदगुरु पब्लिक जानकीकुंड से अपहृत श्रेयांस व प्रियांश पुत्रगण बृजेश रावत के घर निदेशक डा.बीके जैन गुरुवार को पीड़ितों से मिले और घटना पर दु:ख जताया और कहा कि यह हमारे प्रबंधन की भी भारी चूक है। अपहृतों का सुराग देने वालों को एक लाख रुपये के इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
उधर राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सानू गुप्ता के नेेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को ज्ञापन सौंप कर अपहरण के खुलासा कराने की मांग की है।