फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   खेत के रास्ते करंट लगने से युवक की मौत

खेत के रास्ते करंट लगने से युवक की मौत

Tue, 27 Jun 2017 06:59 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
खेत के रास्ते करंट लगने से युवक की मौत
करंट लगने से युवक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राजापुर (चित्रकूट)। खेतों के पगडंडी के ऊपर से गुजरे झूलते बिजली के तार ने एक युवक की जान ले ली जबकि उसकी मां बाल-बाल बची।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी हमीद खां उर्फ सोनू (24) मंगलवार को मां बदरून निशा को लेकर लालता रोड में खरीददारी व दवा कराने आया था। शाम को वापसी जाते समय गांव जाने के लिए लालता रोड से जीप से आया। इसके बाद खेत की पगडंडी के रास्ते घर की ओर पैदल आ रहा था। जैसे की वह एक मेड़ के ऊपर चढ़कर आगे बढ़ा तो उसका सिर ऊपर से गुजरी बिजली की तार के संपर्क में आ गया और करंट से झुलसने लगा।
यह देखकर मां ने चिल्लाकर आस पास के लोगों को एकत्र किया और किसी तरह हमीद को राजापुर अस्पताल लाए,जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही पूरे गांव के लोग एकत्र हो गए। मृतक तीन भाइयों में बड़ा था। उसकी दो बहनें हैं। जानकारी होने पर थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कराया।
विज्ञापन

कई बार स्थानीय लोगों ने इन तारों को हटवाने के लिए जनप्रतिनिधि व अधिकारियों को पत्र भी लिखा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी मार्ग पर एक माह के अंदर रामनरेश व गरीबदास की भैंस करंट से मर चुकी हैं। एक निषाद परिवार की किशोरी भी करंट से झुलसी थी। भाजपा नेता शिवशंकर सिंह ने कहा कि खेतों के ऊपर से गुजरे करंट प्रवाहित तारों को हटवाने के लिए विभागीय अधिकारियों को प्रयास करना चाहिए। कई बार अधिकारियों से कहा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed