{"_id":"5d05296c8ebc3e247e2b4dc8","slug":"15606193605-chitrakutt-news91","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिला की मौत से गांव में शोक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गर्भवती महिला की मौत से गांव में शोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में घायल गर्भवती की मौत
अमर उजाला फालोअप
चित्रकूट। निमंत्रण पर जा रही गर्भवती महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने गांव ले जाकर महिला का अंतिम संस्कार किया। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
गौरतलब है कि छपरा मैनहाई गांव निवासी कमलेश वर्मा चार साल से पत्नी रजुआ (30) व एक पुत्र के साथ सदर कोतवाली क्षेत्र के सोनेपुर गांव में रहते थे। शुक्रवार को रिश्तेदारी में खांच गांव में शादी होने पर गर्भवती पत्नी को बाइक से लेकर जा रहे थे। देवागंना घाटी के आगे अचानक सामने से तेज गति से आई अन्य बाइक ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी थी जिससे गर्भवती पत्नी रजुआ की मौत हो गई थी। दूसरा बाइक चालक बाइक समेत भाग निकला था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा। परिजन शव को छपरामैनहाई गांव ले जाकर अंतिम संस्कार किया है। इस दुर्घटना में मृतका के पति को भी मामूली चोट आई थी।
तिलकोत्सव में विवाद के बाद घर घुसकर मारपीट
छह लोगों के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। तिलकोत्सव में मामूली विवाद पर जमकर मारपीट हुई। पीड़ित को गांव के कुछ लोगों ने उसके घर आकर पत्नी व पुत्रियों को भी मारा पीटा। पीड़ित ने छह लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली कर्वी के ग्राम कोठिलिहाई के रामबालक ने बताया कि शुक्रवार को वह गांव में व्यक्ति के तिलक कार्यक्रम में गया था। रात दस बजे खाना खाने के दौरान विवाद होने पर कुछ ग्रामीणों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उसने विरोध किया था। जब वह खाना खाकर चला आया तो लगभग आधा घंटे बाद पांच-छह लोग घर में घुस आए और लाठी-डंडों से जमकर मारापीटा है। बचाने दौड़ी पुत्री नीतू ,पत्नी व छोटी पुत्री, भाई उमाशंकर व पत्नी सावित्री को भी मारापीटा है। बचाव में ग्रामीण आए तो उन्हें भी धक्कामुक्की कर भविष्य में बीच में न आने की धमकी देकर चले गए। सूचना पर पहुंची 100 डायल पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। पीड़ित रामबालक ने सौंपी गई तहरीर में घटना की रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है।