फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Clerk suspended after finding deficiency in records

Chitrakoot News: अभिलेख में कमी मिलने पर लिपिक निलंबित

Sat, 24 May 2025 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Clerk suspended after finding deficiency in records
चित्रकूट। दक्षिणांचल बिजली विभाग आगरा के वाणिज्य निदेशक अजय कुमार अग्रवाल ने दौरा किया। उन्होंने बिजली विभाग की राजस्व वसूली की समीक्षा की। समीक्षा में पाया गया कि 300 करोड़ का बकाया गैर सरकारी व 10 करोड़ का बकाया सरकारी है। निरीक्षण के दौरान राजपुर तैनात लिपिक शिव प्रकाश अवस्थी की अभिलेखों में कमी पाए जाने पर उनको निलंबित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्यालय व राजापुर में गुरुवार की शाम को समीक्षा के दौरान उन्होंने उप खंड अधिकारी प्रथम राकेश कुमार, अवर अभियंता अमित यादव, अर्जुन सिंह, प्रदीप गुप्ता को भी लापरवाही बरतने पर फटकार लगाई। लाइन मैन व टूजी को सही तरीके से कार्य करने लिए निर्देश दिए। वाणिज्य निदेशक ने एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर जेई से पूछताछ की। आरोप है कि जेई ने उनकी आंखों में धूल झोंकने की कोशिश की। एक उपभोक्ता के दो लाख जमा है। जब लाॅगबुक मांगी गई तो वह नहीं दिखा सके। इस पर उनको फटकार लगाई। अधीक्षण अभियंता आर सी यादव ने बताया कि निदेशक के निर्देश पर लिपिक शिव प्रकाश को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed