{"_id":"63680038d855614c94538752","slug":"chitrakoot-the-accused-a-resident-of-lalitpur-district-used-to-run-a-public-service-center-in-rajapur-chitrakoot-news-knp7269409197","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितपुर जिले का निवासी आरोपी राजापुर में चलाता था जनसेवा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर जिले का निवासी आरोपी राजापुर में चलाता था जनसेवा केंद्र
विज्ञापन
फोटो- 5- पकड़ा गया आरोपी राजाराम। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जनसेवा केंद्र से फर्जी आईडी बनाकर धोखाधड़ी करने वाले ललितपुर जिले के युवक को पुलिस ने राजापुर से गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से एक लाख पांच हजार रुपये बरामद किए हैं।
एसपी कार्यालय में सीओ सिटी हर्ष पांडेय ने बताया कि पहाड़ी कस्बे के राजकिशोर कुशवाहा ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि किसी ने उसके खाते से एक लाख 11 हजार रुपये पार कर दिए। साइबर सेल, कोतवाली पुलिस के प्रयास से शनिवार को धोखाधड़ी करने वाले ललितपुर जिले के थाना मड़ावारा के गिदवहा निवासी राजाराम सिंह को राजापुर स्थित जनसेवा केंद्र से गिरफ्तार कर लिया।
बताया कि आरोपी जनसेवा केंद्र खोले था। कब्जे से एक लाख पांच हजार रुपये, एक मोबाइल, दो फिंगर प्रिंट स्कैनर डिवाइस, बैंक पासबुक बरामद हुए हैं। वह किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर वादी के सिम को रजिस्टर्ड कर नई यूपीआई बनाकर कई बार रुपये निकाले थे।
विज्ञापन
टीम में साइबर सेेल प्रभारी एमपी त्रिपाठी, लवकुश यादव, हिमांक द्विवेदी, सर्वेश यादव, एसआई रामाधार सिंह, फरीदउद्दीन, शिवम राजपूत, रीना चौधरी शामिल रहे।
सीओ सिटी हर्ष पांडेय ने बताया कि राजापुर के सरधुवा गांव के हर्ष विश्वकर्मा ने शिकायत की थी कि उसके खाते से 54,800 रुपये सितंबर में किसी ने निकाल लिए थे। कोतवाली कर्वी के शिव प्रकाश ने 15,499 व छंग्गू पाल ने छह हजार रुपये धोखाधड़ी कर निकालने के आरोप लगाए थे।
पुलिस व साइबर सेल टीम ने जांच के बाद तीनों पीड़ितों के खाते 76,299 रुपये वापस करा दिए हैं। सीओ सिटी ने कहा कि किसी प्रकार की ठगी की शिकायत 1930 नंबर पर दर्ज करा सकते हैं।