फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Minister gave confidence for the development of Tulsi shrine, Cabinet Minister of Public Works Department reached Manas Peeth

चित्रकूट : तुलसी तीर्थ के विकास का मंत्री ने दिया भरोसा, लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री पहुंचे मानस पीठ

Mon, 01 Aug 2022 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Minister gave confidence for the development of Tulsi shrine, Cabinet Minister of Public Works Department reached Manas Peeth
फोटो-7- राजापुर के मानस मंदिर में रामचरित मानस की प्रतियां को देखते लोनिवि मंत्री जितिन प्रसाद । स - फोटो : CHITRAKOOT
राजापुर। गोस्वामी तुलसीदास के जन्म महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद सोमवार को मानस पीठ पहुंचे। विकास के लिए मुख्य अभियंता व अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए।
विज्ञापन

गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर में चल रहे महोत्सव के सातवें दिन पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने गोस्वामी तुलसीदास रचित श्रीरामचरितमानस पीठ में मत्था टेका। तुलसी जन्मस्थली के विकास के लिए मुख्य अभियंता सुभाषचंद्र जैन व अधीक्षण अभियंता सुरेंद्र कुमार को निर्देशित किया कि प्रोजेक्ट बनाकर भेजें। कस्बे के सतीशचंद्र मिश्रा, सुनील मिश्रा, अनिल त्रिपाठी, मनोज द्विवेदी, सुभाषचंद्र अग्रवाल, तुलसी जन्मकुटीर के पुजारी विष्णुकांत चतुर्वेदी, शिवाकांत चतुर्वेदी, रमाकांत चतुर्वेदी ने कैबिनेट मंत्री से मांग की कि हनुमान घाट, रामघाट व तुलसी घाट तक यमुना के कटान को रोकने के लिए लगभग एक किमी पिचिंग कराकर बाईपास ओवरब्रिज बनाया जाए।
विज्ञापन

इससे मंदिर तक पहुंचने के लिए पर्यटकों व दर्शनार्थियों को सुविधा मिल सकती है। इस मौके पर मानस मंदिर के पुजारी रामाश्रय त्रिपाठी ने मंत्री को रामचरित मानस के दर्शन कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed