फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: 'Cause of inflation kept the cylinder on the attic', in Dugwan Hariharpur, SP listened to the problems by putting up a chaupal

चित्रकूट : ‘महंगाई की वजह सिलिंडर अटारी पर रखा’, दुगवां हरिहरपुर में सपा ने चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं

Fri, 19 Aug 2022 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: 'Cause of inflation kept the cylinder on the attic', in Dugwan Hariharpur, SP listened to the problems by putting up a chaupal
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी सदस्यता अभियान के तहत कर्वी ब्लॉक के ग्राम दुगवां हरिहरपुर में चौपाल लगाकर 25 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने बताया कि दर्जनों लोगों ने सपा की सदस्यता ली है। जब से प्रदेश व केन्द्र में बीजेपी सरकार आई महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है। इस भीषण महंगाई में आम आदमी की कमर टूट रही है। जिन लोगों को सरकार ने मुफ्त सिलिंडर दिया है महंगाई की वजह से उन सिलिंडर को लोगों ने बोरे में बंद कर अटारी में रख दिया है। आज जिले में हर विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है।
विज्ञापन

सदर विधायक अनिल प्रधान ने कहा कि बीजेपी सरकार से हताश होकर ज्यादा से ज्यादा लोग समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। बीजेपी सरकार ने चुनाव से पहले किसानों की आय दोगुना करने का वादा किया था, लेकिन अब तक किसी किसान की आय दूना नहीं हुई। इस अवसर पर मान सिंह पटेल, अरशद खान, राम प्रसाद वर्मा, संतोष कोटार्य, महेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed