फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Case of selling obscene videos on Telegram; FIR registered at the cyber police station.

Chitrakoot News: टेलीग्राम पर अश्लील वीडियो बेचने का मामला, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज

Fri, 11 Sep 2026 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Case of selling obscene videos on Telegram; FIR registered at the cyber police station.
= ग्राहकों से ऑनलाइन पेमेंट लेने के बाद वीडियो की फाइल भेजता था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। जिले में टेलीग्राम के जरिये अश्लील वीडियो बेचने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया कंपनी मेटा की सुरक्षा टीम की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कर्वी निवासी आरोपी के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है।
साइबर थाना के निरीक्षक इंदल यादव ने दी तहरीर में बताया कि कर्वी निवासी सौरभ मिश्रा टेलीग्राम चैनल और ग्रुप बनाकर अश्लील वीडियो का धंधा कर रहा था। वह टेलीग्राम पर अश्लील क्लिप का ट्रेलर डालता था और फिर निजी चैट में ग्राहकों से संपर्क करता था। ग्राहकों से ऑनलाइन पेमेंट लेने के बाद वह वीडियो की फाइल या प्राइवेट लिंक भेज देता था।
विज्ञापन

मेटा की सुरक्षा टीम ने अश्लील कंटेंट की निगरानी के दौरान इस संदिग्ध गतिविधि को पकड़ा था। कंपनी ने इसकी सूचना साइबर क्राइम पोर्टल और स्थानीय पुलिस को दी। सूचना के साथ आरोपी की आईडी, टेलीग्राम हैंडल और अन्य डिजिटल साक्ष्य भी साझा किए गए। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के मोबाइल नंबर, टेलीग्राम आईडी और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच की जा रही है। साइबर टीम उसके डिजिटल फुटप्रिंट खंगाल रही है। आरोपी अभी फरार है, उसकी तलाश के लिए टीम लगाई गई हैं, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
----------
पुलिस को दे सूचना, गोपनीय रहेगी पहचान
एसपी ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति किसी भी संदिग्ध टेलीग्राम चैनल, ग्रुप या अश्लील कंटेंट से जुड़ा हो तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर थाने को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
------------------
जेई दंपती ने 5 से 16 साल के बच्चों के बनाए अश्लील वीडियो, 47 देशों में बेचा था
चित्रकूट। जिले में टेलीग्राम पर अश्लील वीडियो बेचने का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी जिले में अश्लील वीडियो बनाने और वायरल करने के कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन सबसे सनसनीखेज मामला सिंचाई विभाग के जेई रामभवन और उसकी पत्नी दुर्गावती का है।
जेई दंपती गरीब परिवारों के 5 से 16 साल के बच्चों को पैसे और सामान का लालच देकर अपने जाल में फंसाता था। दोनों बच्चों का यौन उत्पीड़न कर लैपटॉप और कैमरे से अश्लील वीडियो बनाते थे। इसके बाद उन वीडियो को डार्क वेब के जरिये विदेशों में बेचा जाता था। मामले का खुलासा 2020 में हुआ था, जब सीबीआई ने जांच शुरू की। जांच में आरोपी के घर से पेन ड्राइव बरामद हुई, जिसमें 34 अश्लील वीडियो मिले। जांच में सामने आया कि आरोपी का नेटवर्क 47 देशों तक फैला हुआ था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा और कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया। लंबी सुनवाई के बाद बांदा की पॉक्सो कोर्ट ने 20 फरवरी 2026 को इस जघन्य अपराध के लिए दोनों पति-पत्नी को फांसी की सजा सुनाई।
----------
मानिकपुर में किशोरी का वीडियो वायरल करने का मामला
मानिकपुर। थाना पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में आरोपी सिद्धार्थ द्विवेदी को गिरफ्तार किया था। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने एक साल में कई बार दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजकर वायरल करा दिया था। संवाद

----------
चार नाबालिगों के 40 से अधिक आपत्तिजनक वीडियो हुए थे वायरल
आगरा जिले के खंदौली क्षेत्र में चार नाबालिगों के 40 से अधिक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। एक किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर शिकायत की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद दोनों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed