{"_id":"6828da6f23bd04fd4b064f87","slug":"auto-overturned-while-trying-to-save-a-bike-on-the-highway-bikes-collided-head-on-10-injured-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-115969-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: हाईवे पर बाइक को बचाने में ऑटो पलटा, आमने-सामने टकराई बाइकें, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: हाईवे पर बाइक को बचाने में ऑटो पलटा, आमने-सामने टकराई बाइकें, 10 घायल
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी मिर्जापुर हाईवे में खोह पेट्रोल पंप के पास शनिवार की शाम को यात्रियों से भरा ऑटो बाइक को बचाने में पलट गया। इसके बाद आमने-सामने से दो बाइकें टकरा गईं। इससे ऑटो में सवार पांच, और दो बाइकों में सवार पांच लोग घायल हो गए। एक बाइक सवार की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
नई दुनिया निवासी गोविंद साहू (52) ने बताया कि वह ऑटो से रैपुरा जा रहा था। टैक्सी स्टैंड से भौंरी निवासी कुलदीप (20), गीता देवी (26), मऊ थाना क्षेत्र के गढ़वा निवासी कुलदीप कुमार (30), शंभूपुर निवासी बुद्धविलास (28) भी सवार हो गए। खोह के पेट्रोल पंप के पास अचानक बाइक सामने आ गई। बाइक को बचाने के चक्कर में ऑटो पलट गया। सभी ऑटो सवार घायल हुए।
उधर ऑटो से बची बाइक की सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र के परसौली निवासी रमाकांत (32), फतेहपुर के वर्मा चौराहा निवासी मनीष कुमार (12) व भाई दयानंद (20), भरतकूप के मानपुर निवासी राजा (18) व मध्य प्रदेश के सतना जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के पीली कोठी निवासी सुमित कुमार (17) घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट पहने थे। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सुमित ही हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया।