फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Arms manufacturing factory caught, two arrested

Chitrakoot News: असलहा बनाने की फैक्टरी पकड़ी, दो गिरफ्तार

Thu, 16 May 2024 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Arms manufacturing factory caught, two arrested
चित्रकूट। पुलिस ने असलहा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। 12 तमंचे और 15 कारतूस के साथ दो आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गुरुवार को पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह व शिवरामपुर चौकी प्रभारी सत्यमपति त्रिपाठी ने रैपुरवा मोड़ के पास पहाड़ के नीचे बने गड्ढे के आसपास घेराबंदी की। वहां से गांव के धनराज पटेल और बांदा जिले के बबेरू हाल मुकाम मंदाकिनी भवन सीतापुर के प्रिंस सोनी को पकड़ा। मौके से अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। यहां से दस तमंचे, दो अद्धबने तमंचे, 15 कारतूस, ड्रिल, ग्राइंडर मशीन, पांच नाल, एक देशी बंदूक बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि असलहों को लोकसभा चुनाव के दौरान अराजक तत्वों को सप्लाई करने की योजना पर पूछताछ की जा रही है। वैसे अभी तक इसके संकेत नहीं मिले हैं। यह सब आसपास के जिलों में असलहे बेचकर मोटी रकम कमाते थे। दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed