फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   शोहदे ने वृद्धा के सिर पर मारी लाठी

शोहदे ने वृद्धा के सिर पर मारी लाठी

Sun, 01 Jun 2014 05:35 AM IST
Chitrakoot
Chitrakoot Updated Sun, 01 Jun 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। युवती से छेड़खानी और अभद्रता का विरोध करने पर दबंग युवक ने गांव की ही वृद्ध महिला के सिर पर लाठी से हमला कर दिया। गांव के लोग जब बीच बचाव को दौड़े तो युवक ने कमर से तमंचा निकाल लिया। युवक के तमंचा लहराने पर कोई उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। युवक धमकी देते हुए भाग निकला। परिजन महिला को जिला अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना शिवरामपुर के भैसौंधा गांव के प्रेमनगर मजरे की है। शनिवार को गांव की सुकरिया देवी की हालत गंभीर थी। उसे देखने स्व. देउआ की पत्नी भुर्री देवी (70) उसके घर गई थी। वहां अन्य लोग भी थे। इसी बीच वहां से एक युवती निकली। उसके पीछे गांव के लोटन यादव का बेटा मुम्मा भी साइकिल से निकला। युवती के मुताबिक मुम्मा ने पीछे से साइकिल की ठोकर मार दी। विरोध करनेे पर अभद्रता करने लगा। इस पर भुर्री देवी ने भी मुम्मा को डांटा। वृद्धा की फटकार से खफा मुम्मा लाठी से भुर्री देवी के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वृद्धा लहूलुहान होकर वही गिर पड़ी। यह देख गांव के लोग उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़े। इस पर मुम्मा ने कमर में लगा तमंचा निकाल लिया और हवा में लहराते हुए धमकी दी। इस पर लोग पीछे हट गए और मौके का फायदा उठाते हुए मुम्मा फरार हो गया। घटना की सूचना जब महिला के परिजनों को हुई तो घरवाले महिला को लेकर जिला अस्पताल भागे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर बताते हुए इलाहाबाद रिफर कर दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। युवक की तलाश में पुलिस टीम लगी है। महिला की हालत गंभीर बताई जाती है। तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी सुधीर जायसवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed