फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Long waits hinder free travel on Raksha Bandhan; sisters inconvenienced

Chitrakoot News: रक्षाबंधन पर मुफ्त सफर की राह में इंतजार का रोड़ा, परेशान हुई बहनें

Thu, 27 Aug 2026 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Long waits hinder free travel on Raksha Bandhan; sisters inconvenienced
फोटो 27 सीकेटीपी-10- कर्वी अस्थाई बस स्टॉप में बस का इंतजार करती महिलाएं व अन्य। संवाद
फोटो 27 सीकेटीपी-09- बस में पहले चढ़ने की मची होड़। संवाद
विज्ञापन

फोटो 27 सीकेटीपी-10- कर्वी अस्थाई बस स्टॉप में बस का इंतजार करती महिलाएं व अन्य। संवाद

-25 स्पेशल बसें चलाने के दावे, कर्वी बस स्टॉप पर घंटों इंतजार करती रहीं महिलाएं

संवाद न्यूज एजेंसी

चित्रकूट। रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने के निर्देश के बाद भी धर्मनगरी में इसकी राह आसान नहीं रही। चित्रकूट डिपो के पास अपनी बसें नहीं होने से दूसरे डिपो की बसों पर निर्भरता के चलते कर्वी के अस्थायी बस स्टॉप पर महिलाओं और बच्चों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। कई महिलाएं बस न मिलने पर मजबूरी में डग्गामार वाहनों से सफर करने को विवश हुईं।
बृहस्पतिवार सुबह छह बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाएं परिवहन निगम की बसों में एक व्यक्ति के साथ मुफ्त यात्रा कर सकती हैं। इसके लिए चित्रकूट डिपो से बांदा, हमीरपुर, प्रयागराज, महोबा और फतेहपुर समेत अन्य डिपो की बसों के सहारे यात्रियों को सुविधा देने की व्यवस्था की गई है। विभाग ने 25 बसें अतिरिक्त चलाने की बात कही है। हालांकि, इन बसों में संबंधित डिपो की सवारियां पहले से होने के कारण चित्रकूट पहुंचने में देरी हो रही है। बृहस्पतिवार को शहर के अस्थायी बस स्टॉप पर प्रयागराज जाने के लिए करीब एक घंटे से बस का इंतजार कर रहीं महिलाओं को दोपहर 1:40 बजे बांदा डिपो की बस पहुंचने पर राहत मिली। बस आते ही महिलाएं छोटे बच्चों और सामान के साथ सीट पाने के लिए दौड़ पड़ीं। कुछ यात्रियों को सीट मिल गई, जबकि कई महिलाएं जगह नहीं मिलने पर अगली बस के इंतजार में बाहर खड़ी रहीं।
विज्ञापन

-------------------
एक घंटे इंतजार के बाद डग्गामार वाहन का सहारा

फोटो-11-राजकुमारी

शीतलपुर तरौहा निवासी राजकुमारी ने बताया कि भाई को राखी बांधने के लिए बबेरु जाना है। बस स्टॉप पर आए एक घंटे हो गए, लेकिन बस नहीं मिली। ऐसे में मजबूरी में पैसे खर्च कर डग्गामार वाहन से यात्रा करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
फोटो-12-प्रियंका देवी
एक घंटे से अधिक करना पड़ा इंतजार

कर्वी निवासी प्रियंका देवी ने बताया कि उन्हें भाई को राखी बांधने के लिए उन्नाव जाना है। आधे घंटे से अधिक समय से बस का इंतजार कर रही हैं, लेकिन बस नहीं आई। यहां पर बैठने की व्यवस्था भी नहीं है। छोटे बच्चों के साथ काफी परेशानी हो रही है।

-------------
वर्जन

डिपो में मौजूद सभी अनुबंधित बसों के साथ अन्य डिपो से संपर्क कर बसों को लगाया गया है। जहां ज्यादा सवारी देखी जा रही है, वहीं बसों को भेजा जा रहा है। - राकेश कुमार पांडेय, एआरएम।

फोटो 27 सीकेटीपी-10- कर्वी अस्थाई बस स्टॉप में बस का इंतजार करती महिलाएं व अन्य। संवाद

फोटो 27 सीकेटीपी-10- कर्वी अस्थाई बस स्टॉप में बस का इंतजार करती महिलाएं व अन्य। संवाद

फोटो 27 सीकेटीपी-10- कर्वी अस्थाई बस स्टॉप में बस का इंतजार करती महिलाएं व अन्य। संवाद

फोटो 27 सीकेटीपी-10- कर्वी अस्थाई बस स्टॉप में बस का इंतजार करती महिलाएं व अन्य। संवाद

फोटो 27 सीकेटीपी-10- कर्वी अस्थाई बस स्टॉप में बस का इंतजार करती महिलाएं व अन्य। संवाद

फोटो 27 सीकेटीपी-10- कर्वी अस्थाई बस स्टॉप में बस का इंतजार करती महिलाएं व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed