फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   विवेक ने मारी बाजी, रहे जिले में अव्वल

विवेक ने मारी बाजी, रहे जिले में अव्वल

Sun, 01 Jun 2014 05:36 AM IST
Chitrakoot
Chitrakoot Updated Sun, 01 Jun 2014 05:36 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। यूपी बोर्ड इलाहाबाद का शुक्रवार हाईस्कूल परीक्षाफल घोषित होने पर शहर के होनहार झूम उठे। सुबह से ही परीक्षाफल देखने के लिए उत्साहित बच्चों ने जब रिजल्ट देखा तो उनके चेहरे खिल गए। छात्र-छात्राओं के घरों पर मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई गई। परीक्षाफल को लेकर विद्यालयों के शिक्षकाेें में भी काफी खुशी का माहौल रहा।
विज्ञापन

हर साल की तरह इस वर्ष भी मेरिट में बैजनाथ भरद्वाज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज का दबदबा रहा। जिले के होनहारों की सूची में पहले स्थान पर 562 अंक पाकर विवेक त्रिपाठी ने काबिज रहे। दूसरे स्थान पर ज्ञान भारती इंटर कालेज की न्यांसी सिंह रही। जिसने 560 अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर बैजनाथ भरद्वाज सरस्वती अजय सिंह रहे, इन्हें 558 अंक मिले है। वहीं चौथे स्थान पर हिमांशु श्रीवास्तव को 557 और पांचवे स्थान पर अभिषेक शुक्ला को 555 अंक मिला। इसके अलावा शहर के विभिन्न स्कूलों जीडीएनडीएसएन इंटर कालेज में आलोक गुप्ता को 535 स्थान प्राप्त हुआ। अक्षय प्रताप सिंह, शिवम् शुक्ला, शुभम् गुप्ता, श्रुति सोनी, शारदा प्रसाद शुक्ला ने भी बाजी मारी। जीडीएनडीएसएन के प्रबंधक अशोक गुप्ता, शिक्षकों ने छात्रों को बधाई दी। उधर स्व. श्रीमती बुइया बाई इंटर कालेज में धर्मेंद्र कुमार, श्वेता जायसवाल, शर्मिला देवी, अंजना देवी, अंशिका निरंजन, विकास साहू, भारती देवी ने भी अच्छे नंबरों से जिले का मान बढ़ाया है। सरस्वती शिशुमंदिर के होनहार शिक्षा मिश्रा को 547 अंक, सुप्रिया पांडेय को 539 अंक और शिक्षा मिश्रा को 537 अंक मिले।
विज्ञापन


-जनपद के टॉप टेन छात्रों की सूची
छात्र प्राप्तांक विद्यालय का नाम
विवेक त्रिपाठी 562 बीएनबी सरस्वती इंटर कालेज बेड़ी पुलिया
न्यांसी सिंह 560 ज्ञान भारती इंटर कालेज कसहाई रोड
अजय सिंह 558 बीएनबी सरस्वती इंटर कालेज बेड़ी पुलिया
हिमांशु श्रीवास्तव 557 बीएनबी सरस्वती इंटर कालेज बेड़ी पुलिया
अभिषेक शुक्ल 555 बीएनबी सरस्वती इंटर कालेज बेड़ी पुलिया
रत्नेश श्रीवास्तव 554 बीएनबी सरस्वती इंटर कालेज बेड़ी पुलिया
आशुतोष मिश्र 554 बीएनबी सरस्वती इंटर कालेज बेड़ी पुलिया
शिक्षा मिश्रा 547 सरस्वती बालिका विद्या मंदिर शंकर बाजार
सुप्रिया पांडेय 539 सरस्वती बालिका विद्या मंदिर शंकर बाजार
शिक्षा मिश्रा 537 सरस्वती बालिका विद्या मंदिर शंकर बाजार

कायम रहा प्राइवेट स्कूलों का दबदबा
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल रिजल्ट में भी इंटरमीडिएट के परीक्षाफल की भांति हाईस्कूूल में भी बैजनाथ भरद्वाज सरस्वती विद्या मंदिर और ज्ञान भारती इंटर कालेज का दबदबा कायम रहा। भारी भरकम वेतन लेने पाने वाले सरकारी स्कूलों में से कोई भी छात्र टापटेन की सूची में जगह नहीं बना सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरमीडिएट की परीक्षा है लक्ष्य
जिला में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र विवेक त्रिपाठी के पिता लेखपाल पद पर कार्यरत है। मां गृहणी हैं। विवेक अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुओं को दिया। कहा कि उनका पहला लक्ष्य इंटरमीडिएट है। सूची में दूसरे स्थान पर राजापुर के बियावल गांव के ज्ञानेंद्र सिंह की बेटी न्यांसी सिंह शंकर बाजार में अपने नाना के यहां रहकर पढ़ाई करती है। उसने कहा कि सफलता के पीछे परिजनों का सहयोग है। जिससे मेहनत करने का बल मिलता है। अजय सिंह ने अपनी मां को अपनी सफलता के लिए प्रेरणास्रोत माना। उसने भी इंटरमीडिएट को पहली प्राथमिकता बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed