{"_id":"5a301bf84f1c1b7a548c2aa2","slug":"201513102328-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रक ने युवक को रौंदा, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रक ने युवक को रौंदा, ग्रामीणों ने लगाया जाम
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पहाड़ी(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के विसंडा मार्ग पर एक पान के डिब्बे के पास खड़े युवक को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने कुछ दूरी पर भाग रहे ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार अगरहुंडा निवासी वीरेंद्र सिंह (35) पुत्र नत्थू सिंह मंगलवार की दोपहर को बाइक से पहाड़ी घरेलू व खेती से जुड़ी सामग्री खरीदने आया था। रात लगभग आठ बजे वह गांव लौट रहा था। पहाड़ी चौराहे से विसंडा मार्ग पर लगभग एक किमी दूर सड़क किनारे रखे एक पान के डिब्बे के पास बाइक खड़ी कर गुटखा खरीदा। गुटखा लेकर खाते हुए बाइक की ओर आ रहा था तभी पीेछे से आए अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक लेकर चालक भाग निकला। लगभग चार किमी दूर जाकर चालक ट्रक छोड़ भाग गया। थानाध्यक्ष अरूण पाठक ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो चुकी है। उसके परिजनों को सूचना दी गई है। समाचार लिखे जाने तक आक्रोशित ग्रामीण एकत्र हुए और शव रास्ते में रखकर जाम लगाया है। जाम पर मौजूद लोगों को पुलिस समझाने का प्रयास कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रक ने जानबूझकर युवक को टक्कर मारी है। इसमें कोई साजिश की संभावना है। चालक की हर हाल में गिरफ्तारी की जाए। मृतक के दो पुत्री एक पुत्र है।
अनियंत्रित ट्रक ने युवक को रौंदा, ग्रामीणों ने लगाया जाम
- सड़क किनारे बाइक खड़ी कर खरीद रहा था गुटखा