फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   16 lakhs were cheated in the name of getting land, FIR lodged against four people including a couple

Chitrakoot News: जमीन दिलाने के नाम पर ठगे 16 लाख, दंपती समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 05 Aug 2024 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
16 lakhs were cheated in the name of getting land, FIR lodged against four people including a couple
चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के बिल्हौरा गांव निवासी नवदीप कुमार ने बताया कि उनके घर आने जाने वाले दंपती व दो अन्य लोगों ने साजिश कर जमीन दिलाने के नाम पर 16 लाख रुपये की ठगी की है। एक साल तक जमीन न मिलने पर जब रुपये लौटाने के लिए कहा तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर उल्टे फर्जी मामले में फंसाने की बात कही। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नवदीप कुमार ने बताया कि उनके घर आने जाने वाले तीरमऊ के पुष्पेंद्र त्रिपाठी, बद्री प्रसाद व उनकी पत्नी मुर्दी देवी ने जमीन दिलाने की बात कही। उनके विश्वास में आकर भू स्वामी से इसका सौदा तय किया गया। इसके बाद से आरोपियों ने उनसे 16 लाख 9 हजार रुपये अलग अलग तारीखों पर लिए, लेकिन भूमि उनके नाम नहीं लिखी गई। एक साल होने पर शक हुआ तो उनसे रुपये लौटाने के लिए कहा। आरोप लगाया कि इस पर आरोपियों ने उन्हें धमकी देनी शुरु कर दी। इससे परेशान होकर थाने में जानकारी दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विनोद राय ने बताया कि इस मामले में भू स्वामी समेत सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी जालसाजी व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed