फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   दो दिन और चली हड़ताल तो बढ़ेगी मंहगाई

दो दिन और चली हड़ताल तो बढ़ेगी मंहगाई

Sat, 21 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
दो दिन और चली हड़ताल तो बढ़ेगी मंहगाई

विज्ञापन
दो दिन और चली हड़ताल तो बढ़ेगी मंहगाई

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। आल इंडिया ट्रांसपोर्ट एशोसिएशन के आह्वान पर चल रही ट्रक संचालकों की हड़ताल का जिले में दूसरे दिन भी कहीं असर नहीं दिखा। दूध, सब्जी व जरूरी चीजों की आपूर्ति में कोई बाधा इसलिए नहीं है कि जिले की खपत के अनुसार लोकल में ही पर्याप्त माल मिल रहा है। दुकानदारों का कहना है कि यदि हड़ताल पांच दिन से ज्यादा चली तो महंगाई बढ़ेगी और इसका व्यापक असर जिले में भी पड़ेगा। फल दुकानदार ही ज्यादा चिंतित हैं उनका कहना है कि अभी दो दिन का स्टाक है और छोेटे वाहन चलने से आपूर्ति हो रही है।
विभिन्न मांगों को लेकर जिला ट्रक ट्रांसपोर्ट एशोसिएशन ने भी जिले में ट्रकों का चक्काजाम कर रखा है। जिस कारण जिले में बाहर से आने वाली सामग्री पर रोक लगी है। रेडीमेड़ व किराना सामग्री की आपूर्ति पर आंशिक प्रभाव है लेकिन थोक व्यापारी महेश साहू, जुगुल किशोर, नारायण दास केशरवानी, अजय अग्रवाल आदि ने बताया कि पर्याप्त स्टाक है और सीजन भी डाउन है इसलिए अभी हड़ताल का ज्यादा प्रभाव नहीं है। सब्जी विक्र्रेता सुल्लहड़, रामसरन, भरत गुप्ता ने बताया कि जिले में लोकल की ही सब्जी पर्याप्त हो जाती है इसलिए इसकी खपत आराम से हो रही है। आगे जिले में सब्जी पर प्रभाव मुश्किल है। दूध की भी यही स्थिति है।
विज्ञापन


एक दिन में 10 लाख के माल की आपूर्ति
चित्रकूट। ट्रकों के चक्काजाम से सबसे ज्यादा फल विक्रेता प्रभावित होंगे। थोेक व्यापारी राजू, नफीस, महेश, विमल, रईस, अनीस, आजाद व राईन आदि ने बताया कि जिले में एक दिन में लगभग दस लाख रुपये के फल की आपूर्ति होती है। दो दिन के जाम से कोई फर्क नहीं पड़ा हेै क्याेंकि सबके पास पर्याप्त फल का स्टाक है। इस समय आम का सीजन है इसलिए ज्यादा परेशानी नहीं है। छोटे वाहनों से भी आपूर्ति हो रही है। जब यह बंद हो जाएंगे तो निश्चित परेशानी बढे़गी और फल महंगे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी रहेगी हड़ताल
चित्रकूट। जिले के कई स्थानों पर शनिवार को ट्रांसपोर्ट पर ट्रकाें से माल उतारते देखा गया। जिस पर जिला ट्रक ट्रांसपोर्ट एशोसिएशन के महामंत्री सुनील द्विवेदी ने कहा कि सारे ट्रकों का आवागमन बंद है। पहले से जो खड़े थे उन्हीं से माल उतारा जा रहा है ताकि माल खराब न हो। जबतक प्रांतीय व आल इंडिया एसोसिएशन हड़ताल खत्म करने को नहीं कहेगा तबतक यह जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed