फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Youth dies due to current

करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

Thu, 25 Jun 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to current
मोहनिया। क्षेत्र के जलालपुर गांव में बुधवार की शाम एक घर की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई जब शार्ट सर्किट के कारण स्टेबलाइजर में उतरे करंट के चलते ददन सिंह यादव (21) की मौत हो गई। युवक का 26 जून को तिलक था। घटना के बाद से परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन

क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी ददन सिंह यादव ( 21) का 26 जून को तिलक चढ़ना था। बुधवार को घर में इसकी तैयारियां चल रही थी शाम को तार में शॉर्ट सर्किट के कारण चिंगारी निकलने लगी। जिसपर ददन स्पेप्लाइजर को बंद करने लगा लेकिन उसमें करंट प्रवाहित होने के कारण वह ऊपर पोल से तार निकालने के लिए छत पर जाने लगा कि तभी वहां लगे लोहे की दरवाजे में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आकर तड़पने लगा। ददन को तड़पता देख उसका छोटा भाई उसे छुड़ाने पहुंचा की वह भी करंट के झटके से दूर जा गिरा। इसके बाद उसकी बहन ने किसी तरह छोटे भाई को खींच कर हटाया। बाद में किसी प्रकार उसकी बहन ने पोल से तार निकाली गई। इसके बाद परिवार वाले ददन को इलाज के लिए कुदरा स्थित निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed