फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Yogendra Yadav said that the peasant movement is spreading all over the country

योगेन्द्र यादव बोले पूरे देश में फैल रहा किसान आंदोलन

Tue, 23 Mar 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Yogendra Yadav said that the peasant movement is spreading all over the country
पीडीडीयू नगर (चंदौली)। तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन का प्रमुुख चेहरा, स्वराज अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र यादव ने कहा कि किसान आंदोलन पूरे देश में फैल रहा है। पश्चिमी यूपी, पंजाब, हरियाणा ही नहीं कर्नाटक, तमिलनाडु के बाद बिहार के किसान भी आंदोलन में खड़े हो गए हैं। इससे तय हो गय है कि केंद्र की ओर से थोपे गए कानून वापस ही नहीं होंगे बल्कि किसानों का हक एमएसपी भी लागू करना होगा। योगेन्द्र यादव बिहार के सासाराम में किसान जनसभा के बाद दिल्ली लौटते समय स्थानीय स्टेेशन पर मीडिया से रूबरू रहे।
विज्ञापन

सोमवार की रात 11 बजे सड़क मार्ग से स्टेशन पर पहुंचे राजनीतिक विश्लेषक, आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में एक, स्वराज अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान में किसान आंदोलन के प्रमुख चेहरा योगेन्द्र यादव ने केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताया। कहा कि 110 दिनों से किसान दिल्ली की सीमा पर डटा हुआ है लेकिन किसान अड़ियल रवैया अपनाए हुए है। लेकिन किसान तीनों कानून रद्द होने और एमएसपी लागू होने तक आंदोलन से नहीं हटेगा।
विज्ञापन

कहा कि हम लोग आम लोगों के बीच जाकर तीनों कृषि कानूनों की खामियां बता रहे हैं। बिहार दिवस पर सासाराम की जनसभा की भीड़ ने साबित कर दिया कि किसान जाग गया है। कहा कि बिहार के किसानों ने विधान सभा के घरोव का निर्णय लिया है। इसी तरह कर्नाटक के किसान भी विधान सभा का घेराव कर रहे हैं। यूपी के चार साल पूरे होने पर मनाए जाने वाले जश्न की चुटकी लेते हुए कहा कि यूपी के चार साल नाकामियों मे बेमिशाल रहे हैं। प्रदेश में सरकार के बजाए पुलिस की सरकार चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed