फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Worshiping mother Katyayini on the sixth day of Navratri

नवरात्र के छठें दिन हुई मां कात्यायिनी की पूजा अर्चना

Sun, 18 Apr 2021 06:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
Worshiping mother Katyayini on the sixth day of Navratri
पीडीडीयू नगर। देवी उपासकों का महापूर्व चैत्र नवरात्र के छठें दिन रविवार को माता के छठें स्वरूप माता कात्यायिनी की पूजा अर्चना की। भक्तों ने माता की अराधना की और कोरोना महामारी से निजात दिलाने की प्रार्थना की। कोरोना के कारण वीकेंड लॉकडाउन की वजह से देवी मंदिरों पर भक्त नहीं पहुंचे। नगर के कैलाशपुरी, नई बस्ती, रविनगर, जीटी रोड, शाहकुटी, न्यू महाल, काली महाल, गल्ला मंडी, एलबीएस कटरा, चतुर्भुजपुर, अलीनगर, परशुरामपुर, पथरा, पराहुपुर, लाठ नंबर एक, लाठ नंबर दो इलाकों के साथ रेलवे के आरपीएफ कॉलोनी, गया कालोनी, डीजल कॉलोनी, मानसनगर सहित अन्य कॉलोनियों में स्थित देवी मंदिरों पर रविवार की सुबह और शाम सिर्फ आरती हुई। मंदिर पर भक्त नहीं पहुंचे। घरों में स्थापित कलश में माता के छठें स्वरूप माता कात्यायिनी की पूजा अर्चना की गई। पुरोहितों ने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। वहीं घर के व्रतियों ने भी दुर्गा चालीसा, विंध्यवासिनी चालीसा, दुर्गा महात्म्य आदि का पाठ कर अभीष्ट की कामना की। इस दौरान भक्तों ने कोरोना से जल्दी से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। घरों में शंख, घंट की ध्वनि से माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed