{"_id":"6aae5c988c564b809e04a99b","slug":"woman-creates-high-voltage-drama-in-ac-train-coach-in-chandauli-after-tte-asks-for-ticket-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा: टिकट मांगने पर भड़की, टीटीई को फंसाने के लिए फाड़े कपड़े; वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा: टिकट मांगने पर भड़की, टीटीई को फंसाने के लिए फाड़े कपड़े; वीडियो वायरल
Sat, 19 Sep 2026 03:28 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 19 Sep 2026 03:28 PM IST
सार
दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस के एसी द्वितीय श्रेणी कोच में टिकट मांगने पर एक महिला यात्री ने हंगामा कर दिया। टीटीई को फंसाने के लिए महिला ने खुद के कपड़े फाड़ लिए। इस दौरान एक यात्री ने पूरे प्रकरण का वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
महिला ने टिकट मांगने पर किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस के एसी द्वितीय श्रेणी कोच में बृहस्पतिवार को टिकट मांगने पर एक महिला यात्री ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि महिला ने टीटीई को फंसाने के लिए अपने कपड़े फाड़ लिए और शोर मचाने लगी। इसी दौरान एक यात्री ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। ट्रेन के पीडीडीयू जंक्शन पहुंचने पर आरपीएफ ने महिला से एक हजार रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
महिला दानापुर से ट्रेन में सवार हुई थी और प्रयागराज जा रही थी। एसी द्वितीय श्रेणी कोच में टिकट जांच के दौरान चल टिकट परीक्षक ने महिला से टिकट मांगा। टिकट नहीं होने पर महिला भड़क गई और टीटीई से विवाद करने लगी। उसने टीटीई को फंसाने के लिए अपने कपड़े फाड़ लिए और हंगामा शुरू कर दिया। अचानक हुए घटनाक्रम से कोच में मौजूद यात्री भी हैरान रह गए।
विज्ञापन
इस दौरान सामने की सीट पर बैठे एक यात्री ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। वीडियो में महिला के हंगामे का घटनाक्रम कैद हो गया। ट्रेन के पीडीडीयू जंक्शन पहुंचने पर मामले की सूचना आरपीएफ को दी गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर अनीता कुमारी ने बताया कि महिला यात्री ने ट्रेन में हंगामा किया था। जुर्माना वसूलने के बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन