फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Worship of Goddess Kali begins along with the Shringarotsav

Chandauli News: शृंगारोत्सव के साथ मां काली की पूजा शुरू

Sun, 29 Mar 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Worship of Goddess Kali begins along with the Shringarotsav
शहरनामा की फोटो--------
मथेला स्थित मां काली मंदिर पर शुक्रवार शाम रामनवमी पर दो दिवसीय हवन-पूजन के बाद काली मां का शृंगारोत्सव शुरू हुआ। मंदिर परिसर मां काली के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर यहां कुश्ती भी हुई। मंदिर पर हर साल रामनवमी पर दो दिवसीय भव्य पूजन अर्चन होता है। यहां ऐसी मान्यता है कि मां काली घुंघुरुओ की खनक और तबले की थाप पर खुश हो जाती हैं। मां काली के समक्ष नर्तकियों का नृत्य होता है। ऐसा न होने पर गांव में भयंकर आपदा आ जाती है। शाम को कुश्ती का आयोजन हुआ। इसमें दूरदराज से आए पहलवानों ने जोर-आजमाइश की। आरती के पश्चात सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि रामनवमी पर वर्षों से परंपरा चली आ रही है। बचपन में जैसी पूजन-अर्चन होती थी, आज भी हो रही है। इस दौरान अध्यक्ष राजेश चौरसिया, दीपक चौरसिया, निखिल त्रिपाठी, बिरंजय मौर्य, पप्पू पासवान, जयश्याम त्रिपाठी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed