फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   women distributing foods in memory of her husband

पति की याद में गरीबों की सेवा में जुटी है वृद्धा

Wed, 22 Apr 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
women distributing foods in memory of her husband
धीना। कोरोना वायरस संक्रमण के वैश्विक युद्ध में हर कोई अपनी सभागिता निभा रहा है। इसी क्रम में धीना के सबल जलालपुर निवासिनी वृद्धा श्लोका सिंह पत्नी स्वगीय बाबू श्यामनरायन सिंह पति को याद कर लोगों की सहायता में जुट गई है। इस विपरीत काल में अत्यंत वृद्ध श्लोका न सिर्फ सीएम केयर फंड में 51 हजार रुपये का चेक सौंप चुकी है। बुधवार को गांव के 50 जरूरतमंदों को खाद्यान्न वितरित किए।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव के चलते लोग घरों में कैद हैं। रोजी रोजगार बंद होने की वजह से लोगों के सामने भुखमरी की स्थिति है। ऐसे में समाजसेवी, जनप्रतिनिधि आदि लोगों को खाद्यान्न बांटने में जुटे हैं। दूसरी तरफ कुछ ऐसे लोग भी है जो चुपचाप लोगों की सहायता कर रहे हैं। सबल जलालपुर निवासी वृद्धा श्लोका सिंह भी लोगों की सहायता में जुटी है। बुधवार को श्लोका ने गांव के 50 लोगों को खाद्यान्न वितरित किया। वृद्धा श्लोका सिंह ने कहा कि इस समय कोरोना वायरस के चलते लॉक डाऊन से गरीब मजदूर को खाने पीने में काफी परेशानी हो रही है। मेरे पति स्वर्गीय बाबू श्यामनारायण सिंह हमेशा हमसे कहते थे कि गरीबों, बेसहारों की मदद करना चाहिए। इस समय कोरोना वायरस के चलते गरीब व जरूरतमंद को खाने पीने में परेशानी हो रही है तो पति के प्रेरणा से जरूरतमंदों की मदद करने का मन बनाया। तीनों पुत्रों सुरेंद्र प्रताप सिंह, जोगेंद्र प्रताप सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह से अपनी इच्छा जाहिर कर जरूरतमंदों का खाद्य सामग्री दे रही हूं। इसके पहले वृद्धा श्लोका 17 अप्रैल को पीएम केयर फंड के लिए 51 हजार रुपये का चेक डीएम नवनीत सिंह चहल को सौंपा था। महिला के इस पुनीत कार्य की चहुंओर चर्चा है। राशन वितरण के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष शंकर गुप्ता, तिवारी राम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed