फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villagers demonstrated against the dilapidated culvert

जर्जर पुलिया के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 13 Nov 2022 08:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated against the dilapidated culvert
चहनियां। स्थानीय विकास खंड के नारेपर गांव स्थित चंदा ताल डेन पर पानी निकासी के लिए बनी पुलिया कई वर्षों से जर्जर है। पुलिया के नीचे लगे ईंट बिखर चुकी है। स्थिति यह है कि कभी भी पुलिया गिर सकती है। कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर रविवार को गांव के लोगों ने पुलिया पर प्रदर्शन कर सिचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। चेताया कि जल्द ही पुलिया की मरम्मत नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष अतुल सिंह रघुवंशी ने बताया कि वर्ष 2016 में बाढ़ आने के बाद से ऐसी स्थिति बनी है। कई बार अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया लेकिन आज तक इसकी मरम्मत नहीं हो सकी। प्रदर्शन करने वालों में अर्जुन सिंह, मनोज सिंह, बनारसी यादव, रामायण विश्वकर्मा, संजय यादव, संतलाल यादव, आकाश सिंह, छोटू, शुभम सिंह, रोहित सिंह रहे। उधर, सकलडीहा विकासखंड में ईटवा से ओरवा-पंडुकपुर जाने वाले क्षतिग्रस्त मार्ग और पुलिया के मरम्मत की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। चेताया कि यदि शीघ्र मार्ग और पुलिया की मरम्मत नहीं कराई गई तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।प्रदर्शन करने वालों में विरेंद्र तिवारी, शैलेंद्र यादव, राजनाथ खरवार, ओम, पोतन राय, धर्मेंद्र पासवान, पिंटू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed