फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Vendors performed at the station

स्टेशन पर वेंडरों ने किया प्रदर्शन

Sat, 25 Mar 2017 01:38 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 25 Mar 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर उत्पीड़न की घटनाओं के विरोध में लाइसेंसी वेंडरों ने शुक्रवार की सुबह डीआरएम आफिस पहुंच कर प्रदर्शन किया। इस दौरान आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे के आला अधिकारियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि उत्पीड़न नहीं रुका तो स्टेशन के स्टालों को बंद किया जाएगा और उग्र आंदोलन किया जाएगा। बाद में नगर पालिका अध्यक्ष पति व भाजपा नेता रमेश जासवाल के साथ वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक दयानंद को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

 इसके पूर्व वेंडरों ने बताया कि ए प्लस श्रेणी के मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर 35 स्टाल संचालित होते हैं। सभी पर चार वेंडरों को लाइसेंस दिया गया है, लेकिन स्टाल बड़ी बड़ी फर्मों के नाम पर है और फर्म संचालक मैनेजरों को यहां बैठा रखे हैं। मैनेजर सामान की बिक्री पर छह प्रतिशत कमिशन मिलता है और इसमें चारों वेंडरों का बटवारा होता है। ऐसे में एक वेंडर पर बिक्री का डेढ प्रतिशत कमिशन मिलता है जो सौ से डेढ़ सौ रुपये होता है। इतने कम में परिवार चलाना मुश्किल है। गुरुवार को पांच लाइसेंसी वेंडरों को पकड़ लिया गया। यही नहीं स्टालों के लाइसेंस धारक वेंडरों से ही ड्रेस, नेम प्लेट और मेडिकल बनवाने को कहते हैं। प्रदर्शन करने वालों में राजेश कुमार सोनी, संजय तिवारी, चंदन कुमार, संतोष, विनोद तिवारी, कृपाशंकर, संदीप, जटाशंकर, संतोष बिंद, विजय सोनकर, डब्लू जायसवाल, मनोज, रितेश, अखिलेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन

 सुनील, मनोज, घनश्याम, प्रीतम, रिंकू, सतेन्द्र, अतुल, शिव यादव आदि रहे। इस बावत सीनियर डीसीएम दयानंद ने बताया कि मामले की जांच करायी जा रही है। यही नहीं स्टाल के लाइसेंस धारकों से बात कर मामले का हल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed