फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   In Janakpur, Lord Rama broke Shiva's bow, enraging Parashurama.

Chandauli News: जनकपुर में श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष क्रोधित हुए परशुराम

Sun, 11 Oct 2026 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
In Janakpur, Lord Rama broke Shiva's bow, enraging Parashurama.
कमालपुर में रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
कमालपुर। कस्बा स्थित रामलीला मैदान में शुक्रवार की रात धनुष यज्ञ प्रसंग का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के शिव धनुष तोड़ते ही पूरा परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। राम-लक्ष्मण संवाद और कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा।
विज्ञापन

मंचन के दौरान माता सीता के स्वयंवर में देश-विदेश से आए राजा शिव धनुष उठाने और उस पर प्रत्यंचा चढ़ाने में असफल रहे। इसके बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर श्रीराम आगे बढ़े और सहजता से धनुष उठाकर प्रत्यंचा चढ़ाने लगे। इसी दौरान धनुष टूट गया। धनुष भंग होते ही दर्शकों ने जयकारे लगाए। राम-लक्ष्मण संवाद मंचन का प्रमुख आकर्षण रहा। लक्ष्मण के ओजस्वी संवाद और भ्रातृ प्रेम ने दर्शकों में उत्साह भर दिया, वहीं श्रीराम के शांत और मर्यादित स्वरूप ने सभी को भावविभोर किया। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग रामलीला देखने पहुंचे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह, हरिवंश उपाध्याय, संजीवन मिश्रा, नीरज अग्रहरि, बसंत मिश्रा, अजय दुबे, व्यास रविंद्र नाथ दुबे, संजय मिश्रा, प्रमोद रस्तोगी, जयकृष्ण रस्तोगी, गणेश अग्रहरि, सुदर्शन रस्तोगी, गोविंद दुबे, भरत रस्तोगी, महेश अग्रहरि, शिवकुमार रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed