फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Public service center operator robbed at gunpoint, four criminals arrested 10 hours later

Chandauli News: जनसेवा केंद्र संचालक से तमंचे के बल पर लूट, 10 घंटे बाद चार बदमाश गिरफ्तार

Sun, 11 Oct 2026 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Public service center operator robbed at gunpoint, four criminals arrested 10 hours later
तंजीर अहमद, पीड़ित जन सेवा केंद्र संचालक, स्रोत:-जागरूक पाठक - फोटो : Samvad
पीडीडीयू नगर। चंदौली कोतवाली क्षेत्र के बबुरी रोड पर शुक्रवार की रात 10:30 बजे बदमाशों ने तमंचे के बल पर जनसेवा केंद्र संचालक से रुपये भरा बैग लूट लिया। बैग में तीन लाख दो हजार 866 रुपये थे। भागते समय बदमाशों की कार बिजली के खंभे से टकरा गई। अलीनगर थाने की पुलिस ने घटना के 10 घंटे बाद शनिवार को सुबह 8:30 बजे झांसी अंडरपास से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उनके पास से लूट के दो लाख 87 हजार रुपये, सात मोबाइल, एक बाइक और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल चार अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

चंदौली कोतवाली क्षेत्र के बसिला गांव निवासी तंजीर अहमद ने तहरीर में बताया कि वह जनसेवा केंद्र का संचालन करते हैं। इसके अलावा एक फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट के रूप में भी काम करते हैं। वह शुक्रवार की रात 10:30 बजे वह फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से कैश कलेक्ट कर घर जा रहे थे। उनके पास तीन लाख दो हजार 866 रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह, बबुरी रोड पर अपनी गाड़ी पर बैठने वाले थे, तभी एक कार से पांच लोग मुंह बांधकर उतरे और उनका बैग छीनने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर एक बदमाश में तमंचे के बट से उसके सिर पर प्रहार किया।
इसके बाद गोली मारने की धमकी देते हुए बैग छीनकर भाग गए। कुछ दूरी पर बदमाशों की कार एक खंभे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद बदमाश कार छोड़कर भाग गए। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही चंदौली पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में जुट गई।
इस बीच चंदौली पुलिस को बदमाशों के कटसिला की ओर भागने की सूचना मिली, जिस पर पुलिस ने उनका पीछा भी किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। वहीं, लूट की घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक के आदेश के जिले के सभी थानों की फोर्स अलर्ट मोड में आ गई और पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश में जुट गई।

शनिवार को सुबह 8:30 बजे अलीनगर थाने के आरक्षी अनुपम जायसवाल, राज मोहम्मद और अनिल यादव ने झांसी अंडरपास से चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद बदमाशों को चंंदौली पुलिस के हवाले कर दिया गया।

तंजीर अहमद, पीड़ित जन सेवा केंद्र संचालक, स्रोत:-जागरूक पाठक

तंजीर अहमद, पीड़ित जन सेवा केंद्र संचालक, स्रोत:-जागरूक पाठक- फोटो : Samvad

तंजीर अहमद, पीड़ित जन सेवा केंद्र संचालक, स्रोत:-जागरूक पाठक

तंजीर अहमद, पीड़ित जन सेवा केंद्र संचालक, स्रोत:-जागरूक पाठक- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed