फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two teenagers killed in tractor collision, youth critical

Chandauli News: ट्रैक्टर की टक्कर से दो किशोरों की मौत, युवक गंभीर

Sun, 11 Oct 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers killed in tractor collision, youth critical
सैयदराजा। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोनियां गांव के समीप शनिवार की रात करीब आठ बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर लेकर चालक भाग गया।
विज्ञापन

घटना से नाराज ग्रामीणों ने बिऊरी-कोनिया मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

कोनिया गांव निवासी नथुनी (18), अमित राजभर (17) और जित्तू (20) शनिवार को एक ही बाइक से बाजार गए थे। रात करीब आठ बजे तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। गांव के समीप पहुंचते ही पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर बेकाबू हो गया और बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बाइक चला रहा जित्तू दूर जा गिरा, जबकि नथुनी और अमित ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गए। पहिए से कुचलकर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो चुका था। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। चीख-पुकार से गांव का माहौल गमगीन हो गया।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिऊरी-कोनिया मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, जबकि घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से दो किशोरों की मौत हुई है, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed