{"_id":"5e6a83e98ebc3ea7de45b67b","slug":"unseasonal-rain-damages-crops-chandauli-news-vns515480524","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान
विज्ञापन
नौगढ़ क्षेत्र में गिरा बिजली का पोल व पेड़।
- फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव से सभी परेशान हैं। किसानों को खेती की चिंता सता रही है तो लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। बुधवार की रात आई आंधी के कारण जिलेभर में काफी नुकसान हुआ है। नौगढ़ में तेज हवाओं के कारण क्षेत्र में बीस से अधिक पेड़ गिर गए हैं वहीं दो दर्जन से अधिक की संख्या में पोल उखड़ गए हैं। इससे क्षेत्र के 50 गांवों की बिजली गुल हो गई है। वहीं बेमौसम हुई बारिश से बर्बाद धान की फसल से किसान उबर नहीं पाए थे कि बारिश ने गेंहूं की फसल को भी बर्बाद कर दिया। गेहूं की फसलें लेट गई है। गेहूं की फसलों के साथ-साथ अरहर चना, सरसों और आलू-टमाटर की खेती को काफी नुकसान हुआ है। वहीं कंदवा क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश से करौती गांव निवासी सुनील शर्मा की एक मड़ई गिर गई। वहीं मंगल पांडेय का करकट दीवार से नीचे गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग ठीक रहा कि कोई दुर्घटना नहीं हुई।
नौगढ़। मौसम में आए बदलाव और बुधवार की रात तेज आंधी और बारिश से चकर घट्टा उपकेंद्र से जुड़े 50 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। कारण की जगह-जगह पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई तो एचटी लाइन तीन पोल टूट गए हैं। इससे चक्रघट्टा उपकेंद्र से जुड़े बरवाडीह और परसिया फीडर के 30 गांव तथा नौगढ़ उपकेंद्र के अमदहा फीडर से जुड़े 22 गांव में पोल टूट गए हैं। इससे जंगल के गांवों में अंधेरा छाया हुआ है। रात में पोल गिरने से मरम्मत का काम नहीं हो सका। आपूर्ति बाधित होने की जानकारी पर बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बृहस्पतिवार की सुबह मरम्मत का कार्य प्रारंभ किए। सहायक अभियंता अनिल सिंह ने बताया कि गांवों को आपूर्ति की जाने वाली लाइन के पोल टूटे हैं। नए पोल लगाने का काम चल रहा है। शुक्रवार तक सभी गांव की विद्युत आपूर्ति प्रारंभ कर दी जाएगी।
कंदवा। बेमौसम बारिश के चलते गेहूं की फसलों के साथ अरहर, चना और सरसों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग की ओर से 14 व 15 मार्च को भी बारिश की चेतावनी ने किसानों के दिल की धड़कन बढ़ा दी है।
विज्ञापन
गेहूं व सरसों की फसल खेतों में गिर गई है। वहीं अरहर व चने की फसल के फूल हवा व पानी से झड़ गए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं की अगैती खेती करने वाले किसानों को हुआ है। किसानों का कहना है कि मार्च का माह उनके लिए मुसीबत लेकर आया है। सिकठा के प्रगतिशील किसान रतन सिंह, कम्हरिया के अनिल सिंह झुन्ना, करौती के अजय पांडेय, खोर के चंद्रमोहन सिंह और रंगनाथ का कहना है कि बारिश व तेज हवाओं की वजह से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। गेहूं की गिरी फसलों के दाने पतले हो जाएंगे और उत्पादन पर भी असर पड़ेगा। सरकार ने अभी तक सभी किसानों को बर्बाद हुए धान की फसल का मुआवजा भी नहीं दिया है। चहनिया संवाददाता के अनुसार विकास खंड में गेहूं की फसल पानी व हवा के कारण गिर गई है जिससे किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है।