फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Trouble due to mud and waterlogging in the city due to rain in the night

रात में हुई बारिश से नगर में कीचड़ व जलभराव से परेशानी

Thu, 29 Jul 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Trouble due to mud and waterlogging in the city due to rain in the night
पीडीडीी नगर। नगर क्षेत्र में मंगलवार की शाम शुरू हुई बारिश देर रात तक होती रही। बारिश के चलते जगह-जगह कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं कई मार्गों में बने गड्ढों में पानी भर गया है। बारिश से हुए कीचड़ और जलभराव के कारण बुधवार को लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में सड़कों और गलियों में न तो दिनों ठीक तरीके से झाड़ू लग रहा है न ही नालियों की सफाई की जा रही है। नतीजतन थोड़ी देर की बारिश में ही नालियों का पानी सड़कों पर बहने लग रहा है। सड़कें नाबदान के पानी से भर जाती है। सबसे अधिक दयनीय स्थित ग्रामीण क्षेत्रों से सटे वार्डों में हो जाती है। मंगलवार शाम पीडीडीयू नगर में शुरू हुई बारिश देर रात तक होती रही। बारिश के चलते नालियों का गंदा पानी सड़कों व गलियों में बहने लगा। बारिश बंद होने के बाद पानी उतरते ही सड़कों पर भंयकर कीचड़ लग गया। बुधवार की सुबह लोग कीचड़ होकर गुजरने को विवश रहे। सबसे अधिक खराब स्थिति अलीनगर, गिधौली, चंदासी, नई बस्ती की रही। लोगों ने कहा कि नगर पालिका की ओर से सफाई कार्य में लगे सफाईकर्मियों के कार्यों की मॉनिटरिंग ठीक तरीके से हो तो नगर में सफाई व्यवस्था ठीक हो जाये। इस संबंध में ईओ कृष्णचंद्र ने कहा कि जहां भी गंदगी या जलभराव की स्थिति है वहां सफाई के लिए विभाग को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed