फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Trial train will run at a speed of 160 km from PDDU junction to Dhanbad

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन से धनबाद तक 160 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रायल ट्रेन

Fri, 04 Apr 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Trial train will run at a speed of 160 km from PDDU junction to Dhanbad
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेल के पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गया होते हुए धनबाद तक ट्रेन 160 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी। शुक्रवार को ट्रायल ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन से धनबाद तक 160 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी। इसकी निगरानी स्वयं पूर्व मध्य रेलवे के जीएम छत्रसाल सिंह करेंगे। ट्रायलसफल होने के बाद इस रूट पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि लंबे समय से पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गया और मानपुर होते प्रधानखांटा तक 160 किमी की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाने के लिए तैयारी की जा रही है। इसके लिए रेलवे ट्रैक को बदला गया। सिग्नलिंग प्रणाली को ठीक किया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को स्पेशल ट्रायल ट्रेन दौड़ाकर जांच की जाएगी। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को जीएम छत्रसाल सिंह पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेंगे। उनकी निगरानी में सुबह 11 बजे पीडीडीयू जंक्शन से स्पीड ट्रायल ट्रेन को धनबाद के लिए रवाना किया जाएगा। पीडीडीयू जंक्शन से 160 किमी की रफ्तार से ट्रेन चार घंटे में धनबाद पहुंचेगी। वहां से शाम चार बजे यही ट्रेन धनबाद से खुलेगी और चार घंटे में पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। रेलवे सूत्रों का कहना है कि जीएम लगातार ट्रेन की निगरानी करेंगे। रेलवे के अधिकारियों ने 160 किमी प्रति घंटा पर दोनों ओर से प्रस्तावित स्पीड ट्रायल को देखते हुए शुक्रवार को दिन भर रेलवे ट्रैक से पर्याप्त सुरक्षात्मक दूरी बनाए रखने का आह्वान किया है। रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार लोग रेललाइन के निकट न आएं और मवेशियों को भी रेललाइन से दूर रखें। सभी समपार फाटक पर सभी संकेतों एवं निर्देशों का पालन करें। स्पीड ट्रायल सफल होने के बाद ट्रेनों की स्पीड बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed