{"_id":"5e6534148ebc3eeb3e6e0bc2","slug":"train-bogey-buried-due-to-overloading-chandauli-news-vns515038774","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक माल लादने पर ट्रेन की बोगी दबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक माल लादने पर ट्रेन की बोगी दबी
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लाल कुंआ से हावड़ा जा रही डाउन लाल कुंआ एक्सप्रेस ट्रेन के एसएलआर कोच (ब्रेकवैन) में लीज कंपनी ने क्षमता से अधिक माल लोड कर दिया और बेतरतीब ढंग से भर दिया। इससे ट्रेन की एसएलआर बोगी नीचे की ओर दब गई और स्थानीय रेलवे स्टेशन पर इंजन और बोगी की कपलिंग नहीं जुड़ी। इसके बाद कपलिंग सेंटर ऊपर नीचे होने की वजह से उसे जोड़ने में दिक्कत आई। इसके बाद अधिकारियों की मौजदूगी में 155 पेटी माल उतारा गया। इसका वजन 232 किलो रहा। इस दौरान ट्रेन पौने दो घंटे के देरी से स्टेशन से आगे के लिए रवाना हुई।
लालकुंआ एक्सप्रेस ट्रेन सुबह सवा आठ बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची। यहां इंजन काट कर हटाया गया और दूसरा इंजन जुडने के लिए आया लेकिन इंजन और कोच की कपलिंग जुड़ नहीं पाई। इस पर ट्रेन को आगे पीछे कर भी कपलिंग जोड़ने की कोशिश हुई लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद तकनीकी टीम ने इसकी सूचना डिप्टी एसएस को दी। बताया कि लगेज वैन में क्षमता से अधिक माल लोड है और अनियमित ढंग से रखी गई है। लगेज वैन की क्षमता 3900 किलो की है। इसके बाद डिप्टी एसएस की सूचना पर मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक अशोक कुमार गुप्ता, आरपीएफ के एसआई केएल सिंह आदि पहुंचे और पार्सल बोगी से उतारा गया। इसके बाद कपलिंग को जोड़ा गया तो वह जुट गया। उतारे गए माल का वजन किया गया तो वह 4132 किलो मिला। इस पर 155 पैकेट 232 किलो माल उतार लिया गया। इसके बाद 9.52 बजे ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। पूरी कार्रवाई में ट्रेन पौने दो घंटे स्टेशन पर अतिक्ति खड़ी रही।