फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three and four wheelers will not be able to enter the city on festivals

त्योहारों पर शहर में नहीं प्रवेश कर सकेंगे चार व तीन पहिया वाहन

Sat, 24 Oct 2020 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Three and four wheelers will not be able to enter the city on festivals
पीडीडीयू नगर। त्योहारों पर बाजार में लगातार भीड़ हो रही है। लोगों के लिए नगर में लगने वाला जाम परेशानी का सबब बन चुका है। इससे निपटने के लिए त्योहारों पर चार व तीन पहिया वाहनों को शहर में आने पर रोक लगाए जाने का निर्णय लिया गया है। धनतेरस, दीपावली और छठ पर्व पर यह व्यवस्था लागू की जाएगी।
विज्ञापन

दशहरा, दीपावली व छठ पूजा पर पीडीडीयू नगर स्थित बाजार में काफी भीड़ होती है। भीड़ के कारण हमेशा जाम लग जाता है। शहर में जाम न लगे इसके लिए चार व तीन पहिया वाहन को शहर में नहीं आने देने का निर्णय लिया गया है। पुलिस प्रशासन की ओर से जारी निर्देश के अनुसा पड़ाव चौराहे पर एक बैरियर बनाया जाएगा। शहर में आने वाले चार पहिया वाहनों को वहां से सुभाष पार्क तक आने दिया। वहीं ऑटो व अन्य सवारी वाहन भी यहां तक आ सकेंगे। इसके बाद वहां से चार पहिया वाहनों को अंदर की ओर मोड़ दिया जाएगा। इसके साथ ही सवारी वाहनों को सुभाष पार्क से आगे नहीं आने दिया जाएगा। ट्रेन पकड़ने के लिए जाने वाले यात्रियों को सुभाष पार्क से स्टेशन तक पैदल ही जाना होगा। वहीं इन त्योहारों पर चंदौली और चकिया की ओर से आने वाले वाहनों को चकिया तिराहे के पास से ही मोड़ दिया जाएगा। इस दौरान दो पहिया वाहनों को आने-जाने की छूट होगी। यातायात प्रभारी निरीक्षक गोपाल गुप्ता ने बताया कि अधिकारियों के वार्ता के बाद पूरा प्लान बनाया गया है। कहा कि यह व्यवस्था धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा पर लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed