फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The special train going from Jaipur to Patna will arrive today

जयपुर से पटना जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन आज आएगी

Fri, 01 May 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
The special train going from Jaipur to Patna will arrive today
जयपुर से पटना जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन आज आएगी
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए चलाई गई श्रमिक स्पेशल ट्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से देश में लागू लॉकडाउन में जगह -जगह फंसे प्रवासी मजदूूरों को घर पहुंचाने के लिए मजदूर दिवस पर गृह मंत्रालय की पहल पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। जयपुर से चलकर पटना जाने वाली ट्रेन शनिवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन सुबह 09.20 बजे पहुंचेगी। हालांकि यहां न कोई उतरेगा और न ही चढ़ेगा। इसके लिए रेलवे ने विशेष तैयारी की है।

कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से देेश में 25 मार्च से लॉकडाउन है। ट्रेनों का संचालन नहीं हो रहा है। ऐसे में विभिन्न राज्यों में काम करने गए मजदूर वहीं फंस गए हैं। लॉकडाउन की अवधि में लगातार हो रहे विस्तार की वजह से लोगों के पास के पैसे खत्म हो गए और वे खाने को मोहताज हो गए हैं। ऐसे में विभिन्न राज्यों में फंसे मजदूरों को घर तक पहुंचाने के लिए रेलवे ने मजदूर दिवस पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई है। इसी क्रम में जयपुर से श्रमिकों को लेकर पटना जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन सुबह 09.20 बजे पहुंचेगी। इसे लेकर रेलवे प्रशासन चौकन्ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed