फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The four-day Siddhapeeth festival begins with the Kalash Yatra.

Chandauli News: कलश यात्रा के साथ चार दिवसीय सिद्धपीठ महोत्सव शुरू

Sat, 14 Mar 2026 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
The four-day Siddhapeeth festival begins with the Kalash Yatra.
धानापुर में गंगा पूजन के दौरान उप​स्थित लोग। संवाद - फोटो : तहसील गौरीगंज में जनसुनवाई करजी राज्य महिला आयोग सदस्य।
क्षेत्र के सिद्धपीठ धाम खड़ान स्थित परमहंस बाबा प्रसन्नदास की तपोभूमि पर सिद्धपीठ महोत्सव का शुक्रवार को गंगा पूजन एवं बाबा के जलाभिषेक के साथ शुभारंभ हुआ। इस दौरान 101 कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर गाजे-बाजे के साथ यात्रा निकाली। यात्रा में शामिल श्रद्धालु पहले वीर बैरहवा बाबा स्थल पहुंचे जहां माल्यार्पण किया गया। इसके बाद कलश यात्रा नरौली स्थित गंगा घाट पहुंची जहां मां गंगा का विधिवत पूजन किया गया।
विज्ञापन


गंगा पूजन के बाद श्रद्धालुगंगा जल भरकर सिद्धपीठ धाम पहुंचे और बाबा की प्रतिमा का जलाभिषेक किया। सिद्धपीठ समिति के अध्यक्ष अंजनी सिंह ने बताया कि सिद्धपीठ महोत्सव 16 मार्च तक चलेगा। प्रतिदिन दोपहर एक से शाम 5 बजे तक मानस कथा होगी। इसके अलावा 14 मार्च की रात आठ बजे कवि सम्मेलन होगा। वहीं 15 मार्च की रात बिरहा सुधीरलाल यादव व मीरा मूर्ति द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। 16 मार्च की रात झांकी, जागरण व भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed