Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The Complete Philosophy of Life in the Ramcharitmanas: Kamal

रामचरितमानस में जीवन का संपूर्ण दर्शन : कमल

Fri, 06 Nov 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
The Complete Philosophy of Life in the Ramcharitmanas: Kamal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। चंदौली नगर पंचायत स्थित श्रीराम जानकी शिवमठ मंदिर परिसर में मानस एवं अध्यात्म प्रचार समिति की ओर से आयोजित 40वें मानस सम्मेलन में बुधवार की रात श्रीराम कथा हुई। इसमें कथावाचक बद्रीनारायण तिवारी और मैनपुरी से आए व्यास कमल नयन ने भगवान श्रीहरि विष्णु और प्रभु श्रीराम की लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया।
कथा सुनकर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। व्यास कमल नयन ने कहा कि रामचरितमानस केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि संपूर्ण विज्ञान और विश्व कल्याण की भावना से परिपूर्ण महान सद्ग्रंथ है।
विज्ञापन

इसमें वेदों, शास्त्रों, पुराणों और स्मृतियों का सार समाहित है। यह किसी एक वर्ग या संप्रदाय तक सीमित नहीं, बल्कि समूचे मानव समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। इसके नियमित पाठ और श्रवण से मनुष्य में आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामचरितमानस के बताए मार्ग पर चलने से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति का रास्ता खुलता है।
हनुमान जी के समुद्र लांघने और संजीवनी लाने के प्रसंग का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मानस में जीवन के प्रत्येक पक्ष का गूढ़ ज्ञान समाहित है।
कथावाचक बद्रीनारायण तिवारी ने कहा कि ईश्वर सर्वव्यापी हैं और उनकी दृष्टि में सभी जीव समान हैं। समाज में भेदभाव मनुष्य की बनाई व्यवस्था है। प्रभु श्रीराम ने वनगमन के दौरान समाज के प्रत्येक वर्ग और जीव-जंतुओं के प्रति प्रेम, समानता और सद्भाव का संदेश दिया। माता शबरी के प्रेमपूर्वक अर्पित किए गए बेर प्रभु श्रीराम ने सहर्ष स्वीकार किए।

इसी तरह भगवान श्रीकृष्ण ने विदुर के घर पहुंचकर प्रेम और भक्ति की महिमा प्रदर्शित की। इस मौके पर संतोष तिवारी, ओमप्रकाश सिंह उर्फ ओपी सिंह, अनिल सिंह, जयशंकर दुबे, हरिद्वार सिंह, शिवबच्चन सिंह, राजनारायण, पंकज तिवारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed