{"_id":"5eebad128ebc3e42fa48d75c","slug":"the-body-of-the-married-woman-found-hanging-from-the-fan-in-the-suspicious-hall-chandauli-news-vns530919464","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्धपरिस्थितियो में पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्धपरिस्थितियो में पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के कौड़िहार खास ग्राम पंचायत की पथरहवा बस्ती निवासिनी सोनी (25) का घर के कमरे में बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका हुआ शव मिला। घटना की जानकारी होते ही ससुराल वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मृतका के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
बबुरी थाना क्षेत्र के भागूपुर गांव निवासी शंकर की पुत्री सोनी की शाद आठ वर्ष पूर्व पथरहवा बस्ती के निवासी सुजीत से हुई थी। बृहस्पतिवार की सुबह परिवार वालों की जब नींद खुली तो देखा की घर के एक कमरे में सोनी का शव पंखे के सहारे फंदे से लटका हुआ है। इसके बाद परिवार वालों के होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही विवाहिता के पिता शंकर भी उसके ससुराल पहुंच गए। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मृतका का पांच साल का एक पुत्र तथा तीन साल की एक पुत्री है। माँ की मौत के बाद बच्चों का रो-रोककर बुरा हाल है। मृतका के पिता शंकर की तहरीर पर पुलिस ने सास, ससुर, पति, देवर तथा एक रिश्तेदार के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।