{"_id":"6ab18b972e8b56d529048a6e","slug":"despite-repeated-attempts-the-king-could-not-lift-shivas-bow-chandauli-news-c-189-1-svns1012-154957-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: लाख प्रयास के बाद भी राजा नहीं उठा सके शिव धनुष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: लाख प्रयास के बाद भी राजा नहीं उठा सके शिव धनुष
विज्ञापन
कंदवा। कंजेहरा गांव में चल रही रामलीला के छठवें दिन रविवार रात गया, बिहार से आए कलाकारों ने धनुष यज्ञ प्रसंग का मंचन किया।
प्रभावी संवाद और अभिनय के जरिए कलाकारों ने प्रसंग को जीवंत कर दिया। श्रीराम द्वारा शिव धनुष तोड़ने का दृश्य देख श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। मंचन में दिखाया गया कि राजा जनक के सीता स्वयंवर के लिए आयोजित धनुष यज्ञ में देश-विदेश से राजा-महाराजा पहुंचे। सभी ने शिव धनुष उठाने का प्रयास किया, लेकिन कोई उसे हिला तक नहीं सका।
इसके बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से श्रीराम धनुष के पास पहुंचे और उसे उठाकर तोड़ दिया। धनुष टूटते ही रामलीला स्थल हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
रामलीला में बरहनी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह भी पहुंचे। उन्होंने भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की आरती उतारी। आयोजन समिति की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान पिंटू सिंह प्रीतम, झम्मन गोंड, अनिल यादव, रणजीत सिंह यादव, रामानंद यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद