फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demands for increasing home delivery commission, KYC payments, and starting new connections.

Chandauli News: होम डिलीवरी कमीशन बढ़ाने, केवाईसी भुगतान, नए कनेक्शन शुरू करने की मांग

Tue, 22 Sep 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Demands for increasing home delivery commission, KYC payments, and starting new connections.
चंदौली। जिले के एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर संगठन के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में डीएम चंद्रमोहन गर्ग से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने पत्रक सौंपकर शासन स्तर से समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

वितरकों ने कहा कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए होम डिलीवरी पर मिलने वाला कमीशन बढ़ाया जाए। वर्तमान कमीशन में उपभोक्ताओं तक सिलेंडर पहुंचाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बताया कि कंपनियों की ओर से केवाईसी कराने के लिए प्रति उपभोक्ता 236 रुपये भुगतान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक एजेंसी संचालकों को इसका भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

वितरकों ने आरोप लगाया कि कंपनियों की ओर से मांग के अनुरूप नहीं होने के बावजूद अनावश्यक रूप से कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे पूंजी फंस रही है। उन्होंने नए गैस कनेक्शन देने की प्रक्रिया दोबारा शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारियों ने कुछ अधिकारियों पर जांच के नाम पर अनावश्यक कार्रवाई और दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए रोक लगाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed