फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Terror of dogs in Sakaldiha, 650 people became victims in 30 days

Chandauli News: सकलडीहा में कुत्तों का आतंक, 30 दिनों में 650 लोगों को बनाया शिकार

Sun, 27 Oct 2024 02:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Terror of dogs in Sakaldiha, 650 people became victims in 30 days
सकलडीहा। क्षेत्र में कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। 30 दिनों में कुत्ते के काटने से जख्मी 650 लोग स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराने पहुंचे। यहां रैबीज का इंजेक्शन लगा। इससे लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है। गांव से लेकर कस्बे तक अनगिनत कुत्ते गलियों में घूमते रहते हैं। इनके डर से लोगों ने घरों से निकलना छोड़ दिया गया है। कुत्ते राह चलते लोगों पर हमला बोल देते हैं। वहीं रात में कुत्ते सड़क से गुजरने वाले वाहनों के पीछे दौड़ते हैं। पैदल चलने वाले लोगों को काट कर लहुलूहान कर देते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्ग और बच्चों को हो रही है। उनका घर से निकलना ही मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

अक्तूबर में 650 लोगों को रैबीज का इंजेक्शन लगा है। कुत्तों ने ग्रामीणों को दहशत में जीने को मजबूर कर दिया है। नरैना गांव के सत्येंद्र कुमार कहते है कि गांव में दिन भर आवारा कुत्ते घूमते हैं। मोटरसाइकिल से आने जाने में भी समस्या हो रही है डर से कहीं जाना मुश्किल हो गया है। 20 अक्तूबर को कुत्ते ने काट लिया था। बथावर गांव के केशव ने बताया कि 15 अक्तूबर को मोटरसाइकिल से जाते समय गांव में ही कुत्ते ने काट लिया। नागेपुर के दीपक कुमार ने कहा कि शौचालय जाते समय दुर्गा माता पोखरे के पास आवारा कुत्तों का झुंड था जब तक कुछ समझ पाते तब तक काट कर जख्मी कर लिया।
विज्ञापन


कोट---

रैबीज का इंजेक्शन अस्पताल पर उपलब्ध है। प्रतिदिन 25 से 30 मरीज आ रहे हैं।

-डॉ. संजय यादव, चिकित्सा अधीक्षक, सीएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed