{"_id":"68cf08025c96b578010835a2","slug":"tent-businessman-shot-dead-police-investigating-chandauli-news-c-20-1-vns1040-1130266-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: टेंट कारोबारी की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: टेंट कारोबारी की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
नीरुपुर पर चट्टी पर अज्ञात बदमाशों की गोली से मृतक सुनील यादव। फाइल फोटो, परिजन
हल्दी (बलिया)। थाना क्षेत्र हल्दी के नीरुपुर ढाले पर शनिवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। टेंट कारोबारी सुनील यादव की गोली लगने से मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी ओमवीर सिंह व एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर जिला अस्पताल पहुंचे। घटना स्थल पर तीन-चार थानों की पुलिस पहंुचकर जांच करने में जुटी रही।
निरुपुर गांव निवासी सिपाही यादव के बड़े बेटे सुनील यादव (26) टेंट का व्यवसाय करते थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम को दोस्तों के साथ रेपुरा ढाला पर खड़े थे। वहीं सड़क के उत्तरी पटरी पर भट्ठा कारोबारी पंकज राय निवासी रेपुरा व कुछ लोगों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
उसी में बदमाशों ने भट्ठा कारोबारी पंकज राय पर फायरिंग कर दी। इसमें दक्षिण पटरी पर खड़े नीरुपुर गांव निवासी सुनील यादव के सीने में गोली लग गई ।
वह अचेत होकर गिर गए। दोस्तों ने समझा कि तबीयत खराब होने से बेहोश हो गए हैं। सुनील को लेकर बगल के क्लीनिक पर पहुंचे जहां पर गोली लगने की जानकारी हुई। डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन व दोस्त सुनील को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
इस बाबत एसपी ओमवीर सिंह ने कहा कि हल्दी थाना क्षेत्र की चट्टी पर बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली से सुनील यादव की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल पर तीन-चार थानों की फोर्स मौजूद है बदमाशों की खोजबीन की जा रही है।