फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ten new area hotspots including Subhashnagar, Alampur

डीपीआरओ समेत जिले में 31 संक्रमितों के मिलने के बाद प्रशासन सक्रिय

Tue, 30 Jun 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Ten new area hotspots including Subhashnagar, Alampur
पीडीडीयू नगर। जिले में पिछले दो दिनों में डीपीआरओ समेत 31 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पूरे जिले में खलबली है। मंगलवार को संक्रमित इलाकों में पहुंची प्रशासनिक टीम ने संक्रमितों के क्षेत्रों को सील कर हॉट स्पॉट घोषित किया। जिले में दो दिनों 10 नए हॉट स्पाट बने हैं। इस तरह जिले में हॉट स्पाट की संख्या बढ़कर चालीस हो गई। मंगलवार को डीपीआरओ के निवासी पीडीडीयू नगर के सुभाषनगर मुहल्ले, आलमपुर, शीहर, अमाव, रामपुर सहित दस नये क्षेत्रों को हॉटस्पाट घोषित कर सील कर दिया गया है। इस प्रकार जिले में कुल चालिस हॉटस्पाट क्षेत्र हो गये हैं। वहीं एक ही परिवार के सात लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद मढ़िया गांव में सैनिटाइजेशन किया गया।
विज्ञापन

जिले में कुल कोरोनता संक्रमितों की संख्या 153 है। इसमे 89 एक्टिव केस हैं जबकि 63 मरीज ठीक होकर घर चले गए। वहीं एक की मौत हो चुकी है। पॉजिटिव पाए लोगों में 17 स्थानीय हैं जबकि 136 प्रवासी हैं। वही अब जिले में कुल 40 हॉट स्पॉट हैं। जिले में अब तक 5946 लोगों के सैंपल भेजे गए। इसमें 4400 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमे 153 संक्रमित है। बाकी की रिपोर्ट निगेटिव है। जबकि 1546 लोगों के रिपोर्ट का इंतजार है। मंगलवार को डीपीआरओ के आवास पीडीडीयू नगर के सुभाष नगर में नगर पालिका की टीम ने हॉटस्पॉट घोषित करते हुए मुहल्ले को सील किया। पड़ाव संवाददाता के अनुुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मढ़िया गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और पूरे गांव को सील करने के बाद सैनिटाइजेशन किया और डोर टू डोर थर्मल स्क्रीनिंग की। हॉट स्पॉट गांवों में घोषणाक की गई कि कोई बाहर नहीं निकलेगा। आवश्यक सामान की आपूर्ति भी प्रशासन कराएगी। मांगलिक कार्य आदि भी नही हो सकेंगे।
विज्ञापन

सकलडीहा। विकास खंड के आलमपुर के राजस्व गांव मुस्तफापुर के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मंगलवार को सीडीओ के निर्देश पर पहुंचे अधिकारियों ने गांव को सील कराते हुए हॉट स्पॉट कर दिया। युवक डीपीआरओ कार्यालय का कर्मचारी है। युवक को कोविड 19 अस्पताल आईटीआई कालेज रेवसा में इलाज के लिये स्वास्थ्य टीम ले गई है।अधिकारियों के निर्देश पर ग्राम विकास अधिकारी राम सिंह ने गांव को सील कराते हुए हॉट स्पॉट घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान श्यामनारायण यादव रिपोर्ट आने के तुरंत बाद सर्तकता दिखाते हुए गांव को सील कराया। इसके बाद गांव में डोर टू डोर सेनेटाईज कराना शुरू करा दिया है। इसके बाद पॉजिटिव युवक के पिता, भाई, बहन और पत्नी सहित दो बच्चों का जांच कर सैंपल जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

03. अमांव व सिहर बना नया हॉटस्पॉट
शहाबगंज/इलिया। विकास क्षेत्र के राममाड़ो गांव में मुंबई से आए पति-पत्नी व बेटी कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सोमवार को अमांव व सिहर गांव में भी एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंगलवार को शहाबगंज थाना प्रभारी अवनीश कुमार राय अमांव गाँव में पहुंचकर गाँव को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम गाँव में पहुंचकर कोरोना संक्रमित मरीजों को उपचार के लिए वाराणसी ले गयी। अमांव निवासी 32 वर्षीय युवक अपने परिवार के साथ 24 जून को मुंबई से वाराणसी आया उसके बाद निजी साधन से पीडीडीयू नगर से चकिया आया। वह अपने ससुराल कुसही(शिकारगंज)चला गया। युवक 26 जून को अपने गाँव अमांव आ गया।युवक की पत्नी व 4 वर्षीय पुत्र अभी कुसही में ही है। वहीं 38 वर्षीय सिहर निवासी युवक फरीदाबाद से 27 जून को गाँव आया।कोरोना संक्रमित मरीजो के सम्पर्क में आने वालों की स्वास्थ्य विभाग जांच करने में लग गयी है।गाँव में बाहरी लोगों के किसी भी कीमत पर घुसने पर रोक है।इकस दौरान ग्राम विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद,जैनेन्द्र राव,अनिल सिंह,विजय साहू रहे।
04. डोर टू डोर हुई थर्मल स्क्रीनिंग
सैयदरऌाजा। नगर मे मिले कोरोना संक्रमित को अस्पताल ले जाने के बाद स्वास्थ विभाग की टिम मंगलवार को हॉटस्पॉट इलाके के लोगो का थर्मल स्क्रीनिंग करने पहुंची। टीम ने घर घर जाकर लोगो के तापमान मापे। नगर में अब तक तीन लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

05. रामपुर गांव भी हुआ सील
कंदवा। थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में एक युवक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की सूचना पर मंगलवार की शाम गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक को जिला अस्पताल ले गई। वहीं गांव की गलियों को सेनेटाइज कराते हुए आला अधिकारियों द्वारा हाट स्पाट एरिया को सील कराने के साथ साथ ग्राम प्रधान को आवश्यक निर्देश देते हुए कोटेदार को हाट स्पाट एरिया में राशन सहित अन्य जरुरक की सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed