फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Temperature dropped six degrees, visibility remained 10 meters

Chandauli News: छह डिग्री गिरा तापमान, दृश्यता रही 10 मीटर

Sun, 05 Jan 2025 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped six degrees, visibility remained 10 meters
पीडीडीयू नगर। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शीतलहर के कारण शनिवार को अधिकतम तापमान छह डिग्री गिर कर 17 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण दृश्यता करीब 10 मीटर रही। इससे हेडलाइट जलाकर वाहन रेंगते रहे। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप खिली लेकिन फिर बादल छा गए।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 जबकि न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री दर्ज किया गया था। आधी रात से घना कोहरा छाने लगा था, जो शनिवार को दोपहर तक बरकरार रहा। दृश्यता इतनी कम थी कि सामने 10 मीटर की दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। कई चालकों ने होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट के पास अपने वाहन खड़े कर दिए थे। वहीं, जो वाहन चल रहे थे, उनकी हेडलाइट जलानी पड़ रही थी। राज्य कृषि और मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पांच जनवरी को बादल छाएंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed