पीडीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को नगर पालिका इंटर कॉलेज के सभागार में हुई। इसमें आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर बूथवार तैयारियों और संगठन की सक्रियता की समीक्षा की गई। पदाधिकारियों ने चुनाव को लेकर शिक्षकों से एकजुट होकर जुटने का आह्वान किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष विद्याधर पांडेय ने कहा कि पांच अक्तूबर को चेतनारायण सिंह का नामांकन होना है। इसमें चंदौली जिले से बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि नामांकन कार्यक्रम को लेकर जिले के शिक्षकों में उत्साह है और संगठन स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। बैठक में संतसेवक सिंह, रामानंद यादव, वीरेंद्र कुमार सिंह, वीरेंद्र तिवारी, प्रदीप सिंह, प्रेम सिंह, कमलेश यादव, अतीक अहमद, मेराज खान, संतोष यादव, अजय कुमार भारती, हरिश्याम गौतम, चंद्रशेखर विश्वकर्मा, जितेंद्र कुमार, रामविलास पांडेय, सुनील कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता त्रिभुवन सिंह और संचालन अमरेंद्र सिंह ने किया। संवाद