{"_id":"67eedf907ec1aaee0d014f8b","slug":"take-necessary-steps-to-prevent-accidents-dm-chandauli-news-c-189-1-chl1001-129348-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे रोकने के लिए उठाएं जरूरी कदम : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे रोकने के लिए उठाएं जरूरी कदम : डीएम
विज्ञापन
चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में सड़क सुरक्षा अभियान की समीक्षा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को हादसे रोकने के जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की वर्तमान स्थिति, सुरक्षा उपायों और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भी निर्देश दिया। उन्होंने सड़क सुरक्षा अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने और जनपद में नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को सड़कों पर स्पॉट्स की पहचान एवं सुधार करने, सड़क दुर्घटनाओं वाले हॉटस्पॉट चिह्नित करने और चिह्नित स्थलों पर सुरक्षा के जरूरी उपाय करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि चिह्नित स्थलों पर स्पीड ब्रेकर, साइन बोर्ड, स्ट्रीट लाइट आदि लगवाएं, ताकि दुर्घटनाओं में कमी आ सके। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को समन्वय बनाकर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के कार्य को प्राथमिकता से कराने और हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने नो हेलमेट- नो फ्यूल, ओवरस्पीडिंग, नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करने की भी हिदायत दी। उन्होंने नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान में तेजी लाने और सार्वजनिक स्थलों और मुख्य चौराहों पर यातायात पुलिस की तैनाती बढ़ाने की हिदायत दी। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, आरटीओ सर्वेश गौतम, डीएफओ दिलीप श्रीवास्तव, सीओ सद समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।