फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Survey found four dilapidated and dangerous bridges in Chandauli

शासन के सर्वे में जिले के चार पुल मिले जर्जर और खतरनाक

Sun, 13 Nov 2022 08:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Survey found four dilapidated and dangerous bridges in Chandauli
पीडीडीयू नगर। पीडब्ल्यूडी के सर्वे में चकिया विधानसभा क्षेत्र के चार पुल को खतरनाक और जर्जर पाया गया है। बावजूद इसके इन पुलों पर आवागमन जारी है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। गुजरात के मोरबी पुल की हुई घटना के बाद सीएम योगी ने प्रदेश के सभी पुलों का सर्वे करने का आदेश दिया था। पीडब्ल्यूडी की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार जर्जर पुलों में चंदौली प्रदेश में दूसरे नंबर का जिला है। क्षतिग्रस्त पुल में कर्मनाशा नदी पर बना मंगरौर-इलिया मार्ग पर स्थित पुल है जो जिले को बिहार की सीमा से जोड़ता है। दुर्घटनाओं के चलते पुल की रेलिंग और दीवार क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसके अलावा पीलर व ज्वाइंट भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। वही चंद्रप्रभा नदी पर चकिया भीखमपुर मार्ग पर बने पुल की दीवार पांच पीलर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इसके अलावा चुप्पेपुर-पचवनिया मार्ग पर स्थित पुल को भी असुरक्षित बताया गया है। बावजूद यहां दो पहिया व चार पहिया वाहनों का आवागमन धड़ल्ले से जारी है। रात के समय तो ऐसे वाहनों का रेला लगा रहता है। इससे पुलों के धराशायी होने की आशंका बढ़ गई है। इसके अलावा मूसाखांड डैम भी जर्जर हो चुका है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन डीपी सिंह ने कहा कि शासन को जिले के क्षतिग्रस्त पुलों की वास्तविक स्थिति से अवगत करा दिया गया है। शासन की तरफ से निर्देश मिलते ही जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed