फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Successful charging of three 33 kV feeders from Myorpur Transmission Station

Chandauli News: म्योरपुर ट्रांसमिशन स्टेशन से तीन 33 केवी फीडरों की सफल चार्जिंग

Tue, 09 Jun 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Successful charging of three 33 kV feeders from Myorpur Transmission Station
क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए म्योरपुर (किरबिल) ट्रांसमिशन स्टेशन से तीन 33 केवी फीडरों की पहली बार सफलतापूर्वक चार्जिंग की गई। इससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक बेहतर एवं विश्वसनीय बनाने में सहायता मिलेगी। 33 केवी जलकल फीडर की चार्जिंग 2 जून को रात आठ बजे, 33 केवी नधिरा फीडर की चार्जिंग उसी दिन रात सवा आठ बजे और 33 केवी बभनी फीडर की चार्जिंग सात जून को शाम सात बजे सफलतापूर्वक हुई। इस कार्य के दौरान एक्सईएन ट्रांसमिशन इंद्रभान सिंह एवं उपखंड अधिकारी ट्रांसमिशन आरए दुबे की देखरेख में तकनीकी टीम ने आवश्यक परीक्षण एवं सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए चार्जिंग प्रक्रिया को पूरा किया। अधिकारियों ने बताया कि इन फीडरों के संचालन से संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सेवा उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed