{"_id":"5eefa1918ebc3e42d214c5bc","slug":"struggle-over-getting-six-corona-positive-in-kaimur-chandauli-news-vns531467798","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैमूर में छह कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैमूर में छह कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप
विज्ञापन

मोहनिया। कैमूर जिले में रविवार को छह और कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 142 हो गई है। इसमें से 127 ठीक हो कर घर लौट चुके हैं जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या अभी भी 20 है।
रविवार को आई जांच रिपोर्ट में भभुआ के 25 वर्षीय युवक, रामपुर प्रखंड के 46 वर्षीय अधेड़, 26 वर्षीय युवक सहित 10 व चार साल की दो बच्चियां कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके अलावा रामगढ़ बड़ौरा गांव का एक युवक भी कोरोना संक्रमित मिला है। सभी संक्रमित लोगों को कैमूर जिले के मुख्यालय स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इस बात की पुष्टि सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार तिवारी ने की है। उनके अनुसार जिले में संक्रमित लोगों की संख्या 142 हो गई है जिसमें से 127 लोग इस वायरस पर काबू पाते हुए घर को लौट गए हैं। उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। संवाद